बंगाल से लेकर दिल्ली तक ED के छापे, रेत-कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश

Posted On:- 2026-02-03




नई दिल्ली (वीएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह पश्चिम बंगाल और दिल्ली में कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई अवैध रेत और कोयला तस्करी के मामलों की जांच के सिलसिले में की गई। सुबह करीब 6:30 बजे से दिल्ली, कोलकाता, आसनसोल, दुर्गापुर और पश्चिम बर्धमान जिले के कई इलाकों में तलाशी शुरू हुई। छापेमारी के दौरान केंद्रीय सशस्त्र बलों के जवान भी मौजूद थे।

किन-किन जगहों पर की गई छापेमारी?
जिन जगहों पर छापेमारी की गई, उनमें बुदबुद थाना के नए नियुक्त प्रभारी (ओसी) मनोरंजन मंडल का घर भी शामिल है। वह अभी औपचारिक रूप से पदभार नहीं संभाल पाए थे। इससे पहले, वह बराबनी थाना में तैनाती के दौरान भ्रष्टाचार के आरोपों में निलंबित किए गए थे और बाद में आसनसोल पुलिस स्पेशल ब्रांच से जुड़े थे। हाल ही में उनकी बहाली हुई थी, लेकिन ईडी की इस कार्रवाई के बाद उनकी नियुक्ति फिर सवालों में आ गई है।

रेत और कोयला कारोबारियों के घर-ऑफिस पर छापा
इसके साथ ही ईडी ने इलाके के कई रेत और कोयला कारोबारियों के घर और दफ्तरों पर भी छापे मारे। दुर्गापुर के सेपको इलाके में रेत कारोबारी प्रबीर दत्ता (केके मिनरल्स के मालिक) और उनके भाई अमित दत्ता के घरों पर तलाशी ली गई। यह कंपनी बांकुड़ा, पश्चिम और पूर्व बर्धमान जिलों में रेत खदानें चलाती है और इसके दफ्तर पानागढ़ में हैं।

कोलकाता-दिल्ली में कई जगहों पर तलाशी जारी
इसके अलावा पानागढ़ में रेत कारोबारी शेख हाशिम मिर्जा बेग, अंडुल के भक्तारनगर में शेख किरण मंडल, और पांडाबेश्वर में कोयला कारोबारी शेख मइजुल के ठिकानों पर भी छापे पड़े। कोलकाता और दिल्ली में भी कई स्थानों पर तलाशी जारी रही। अधिकारियों ने बताया कि यह जांच पिछले महीने कोलकाता में आई-पैक पर हुई छापेमारी वाले कोयला घोटाले से अलग मामला है।



Related News
thumb

संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना राहुल गांधी की आदत, सीईसी पर आरोप ...

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार पर लग रहे आरोपों को लेकर कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर ज...


thumb

विश्व हिंदू परिषद ने पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी पर कांग्रेस की ...

विश्व हिंदू परिषद ने आरोप लगाया कि फ्लाईदुबई विमान में हमले का शिकार हुए भारतीय पायलट स्मित मच्छार की राहुल, सोनिया और प्रियंका गांधी ने सराहना नही...


thumb

असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर लगाया मुसिलम वोटरों के नाम हटवाने का आरोप

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया है कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में फॉर्म-7 का इस्तेमाल कर मुस्लिम मतदाताओं को बाहर करने की साजिश ह...


thumb

फुटबॉल की तरह उठा-उठाकर फेंक रहे हैं... हिरासत में लिए जाने पर सौरभ...

दिल्ली में इंडिया गेट के पास आप कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर उनके इस्तीफे की मांग की।


thumb

कांग्रेस ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, ...

जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकारों से कथित बदसलूकी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार कि...


thumb

भाजपा ने कोयल मल्लिक और दिनेश आर्य को मैदान में उतारा

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव और महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।