मैच 'हारा' पर 'दिल' जीत गया नेपाल!

Posted On:- 2026-02-09




आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026

- एकान्त प्रिय चौहान

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरूआत 7 फरवरी से हो चुकी है। पहले दिन तीन मैच खेले गए। वहीं दूसरे दिन 8 फरवरी को इंग्लैंड और नेपाल की टीम के बीच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला गया, जिसमें एक समय नेपाल की टीम ने मुकाबले को रोमांचक बना दिया था। इंग्लैंड ने इस मैच में नेपाल के खिलाफ  अंत में चार रनों से करीबी जीत दर्ज की। नेपाल इस मुकाबले में उलटफेर कर इतिहास रचने के बहुत करीब पहुंच गया था। लेकिन अंत में वह दबाव में बिखर गए। नेपाल एक एसोसिएट टीम है, लेकिन उसने काम किसी टॉप रैंकिंग वाली टीम जैसा करके दिखाया है। इंग्लैंड ने भले ही मैच जीता है, लेकिन नेपाल ने दुनियाभर के क्रिकेट फैंस के साथ-साथ दिग्गज क्रिकेटरों का दिल भी जीता है।

नेपाल के सामने था 185 रनों का टारगेट

इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल के सामने 185 रन का टारगेट रखा था। इस मैच में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रनों से हराया। नेपाल ने जिस आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की उससे लग रहा था कि नेपाल की टीम इस टारगेट को आसानी से हासिल कर लेगी, लेकिन आखिरी के ओवर में उनके बल्लेबाज दबाव में आए गए। आखिरी 6 गेंद पर नेपाल को जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी, लेकिन नेपाल की टीम सिर्फ 5 रन ही बना सकी। 

सैम करन के ओवर ने बचाई इंग्लैंड की लाज  

नेपाल की टीम लक्ष्य से सिर्फ  4 रन दूर रह गई।  लेकिन सैम करन के ओवर ने इंग्लैंड की लाज बचाने का काम किया। 185 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने आई नेपाल की टीम ने 19 ओवरों में 175 रन बना लिए थे। दीपेन्द्र सिंह एरी 44 रन और कप्तान रोहित पॉडेल ने 39 रनों का योगदान देकर इंग्लैंड की टीम को बैकफुट पर भेज दिया था। आलम यह था कि नेपाल को आखिरी 6 गेंद में 10 रन बनाने थे। सैम करन ने अंतिम ओवर में केवल 5 रन दिए और इंग्लैंड को बहुत बड़े उलटफेर का शिकार बनने से बचाया। आपको याद दिला दें कि टी20 वल्र्ड कप 2026 के पहले दिन नीदरलैंड्स के हाथों पाकिस्तान भी बड़े उलटफेर का शिकार बनने से बचा था।

मासूय दिखे कप्तान, पर बाकी टीमों को चेताया

इस हार के बाद नेपाल के कप्तान रोहित पॉडेल थोड़े मायुस जरूर नजर आए, लेकिन उन्होंने बाकी टीमों के लिए चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी टीम यहां सिर्फ  खेलने नहीं बल्कि सभी को टक्कर देने आई है। रोहित ने आगे कहा कि आज हमने अपना बेस्ट क्रिकेट खेला। मुझे लगता है कि आज, कुल मिलाकर, अगर आप रिजल्ट के हिसाब से देखें, तो यह हमारे पक्ष में नहीं गया। लेकिन एफर्ट के हिसाब से, मैं फील्डिंग, बॉलिंग और बैटिंग के लिए 100 प्रतिशत दूंगा।  

दिग्गज खिलाडिय़ों ने भी की तारीफ 

दिग्गज खिलाडिय़ों ने भी नेपाल खेल की तारीफ  सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए की है। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने नेपाल टीम के खेल की इंग्लैंड के खिलाफ  मुकाबले में उनकी तारीफ  करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नेपाल को बहुत-बहुत सम्मान। नेपाल ने दुनिया की सबसे अच्छी टीमों में से एक का सामना किया। आपने आखिरी गेंद तक लड़ाई जारी रखी और दिखाया कि विश्वास और हिम्मत से क्या कर सकते हैं! टीमें ऐसे ही आगे बढ़ती हैं और चैंपियन ऐसे ही बनते हैं, पूरी क्रिकेट दुनिया आपको देख रही है!

वहीं युवराज के अलावा टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने भी नेपाल टीम की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा कि नेपाल की ओर से अविश्वसनीय प्रदर्शन। नेपाल निश्चित रूप से उभरते हुए क्रिकेट देशों में से एक है, जिसमें उनके खिलाडिय़ों में बहुत ज्यादा क्षमता और आगे बढऩे की संभावना।

डेल स्टेन ने दे दिया नेपाल टीम को बड़ा ऑफर

नेपाल टीम के खेल से दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन भी काफी प्रभावी दिखाई दिए जिसमें उन्होंने बड़ा ऑफर देते हुए अपनी सर्विस भी देने की इच्छा जाहिर की। स्टेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नेपाल अगर आपको कभी मेरी सेवाओं की जरूरत पड़े तो मैं हाजिर हूं! आप यहां से और आगे की तरफ  जाएंगे।




Related News
thumb

भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम. ने जीता कनिजसा ओपन 2026 का खिताब

भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम. ने हंगरी के नागीकानिजा में हुए प्रतिष्ठित 'कनिजा ओपन 2026' में ग्रुप-ए का खिताब अपने नाम कर लिया है।


thumb

शुभमन गिल 3,000 टेस्ट रन पूरे करने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय बल्ले...

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने अपने टेस्ट करियर में 3,000 रन पूरे किए।


thumb

ऋषभ पंत की 66 रन की आक्रामक पारी से भारत ने श्रीलंका को 372 रन का ल...

गॉल टेस्ट के चौथे दिन भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाकर श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन की चुनौती दी। ऋषभ पंत ने केवल 53 गेंदों में 66 र...


thumb

मिचेल स्टार्क ने टेस्ट विकेटों के मामले में कपिल देव को पछाड़ा

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।


thumb

अश्मिता चालिहा ने जीता कोरिया मास्टर्स सुपर 300 का खिताब

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा ने रविवार को बीडब्ल्यूएफ कोरिया मास्टर्स सुपर 300 टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।


thumb

यामिनी मौर्य ने जूडो स्पर्धा में जीता रजत पदक

भारत की उभरती हुई जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में देश को गौरवान्वित करते हुए महिलाओं के 57 किलोग्राम भार व...