सुकमा (वीएनएस)। जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग के साझा प्रयासों से सुदूर वनांचल क्षेत्रों में खुशहाली की नई बयार बह रही है। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशानुसार और पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ. संदीप इंदुरकर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ शासन की “सुकर त्रई“ योजना के तहत सोमवार को कोंटा ब्लॉक के ग्राम बंडा में हितग्राहियों को उन्नत नस्ल के सुकर वितरित किए गए।
शासन की महत्वाकांक्षी “नियद नेल्लनार“ योजना के तहत वनांचल क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम बंड़ा के अनुसूचित जनजाति वर्ग के 10 चयनित ग्रामीणों को उन्नत नस्ल के सुकरों का प्रदाय किया गया। इसका प्रमुख उद्देश्य ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार लाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
कोंटा पशु चिकित्सालय के प्रभारी अधिकारी डॉ. सूर्यकांत सोरी एवं उनकी टीम ने ग्राम स्तर पर पहुँचकर वितरण कार्य संपन्न कराया। इस दौरान डॉ. सोरी ने हितग्राहियों को सुकर पालन की बारीकियों और उनके उचित रख-रखाव के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी।
राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है।
धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र सिहावा (नगरी) की निवासी श्रीमती संध्या सुभाष मानिकपुरी आज आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं।
जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन ...
आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थ...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहाय...
इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर