मुख्यमंत्री बघेल की संवेदनशीलता से बेटी की पढ़ाई की चिंता हुई दूर

Posted On:- 2022-07-22




बेटी खुशी की पढ़ाई के लिए मिला 5 लाख का आर्थिक सहयोग, मुख्यमंत्री के प्रति पिता ने किया आभार व्यक्त

कोरिया (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत जिला प्रवास के दौरान मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नई लेदरी में विभिन्न समाज व संगठनों के पदाधिकारी सहित   जनसामान्य से मुलाकात के दौरान मेडिकल की छात्रा खुशी मेघानी को अध्ययन के लिए शासन की ओर से 5 लाख रुपए स्वीकृत किए जाने की घोषणा की गयी थी। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आज कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने खुशी के माता-पिता को आज आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता के प्रति छात्रा खुशी के पिता विजय और माता प्राची ने हार्दिक आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री से नई लेदरी में मुलाकात के दौरान खुशी ने बताया कि वह एम्स भोपाल में अध्ययनरत है। नीट में उन्होंने सेकण्ड रेंक हासिल की है, जिसके चलते एम्स भोपाल में मेडिकल शिक्षा के लिए एडमिशन मिला है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण कॉलेज की फीस और पढ़ाई प्रति वर्ष 1 लाख रुपए का खर्च वहन करने में दिक्कत आ रही है। जिसपर मुख्यमंत्री ने खुशी मेघानी की पढ़ाई के लिए मौके पर ही 5 लाख रुपए स्वीकृत किए जाने की घोषणा की।

इसी तरह भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ही छ. ग. माटीकला बोर्ड के सदस्य कुलवंत राम प्रजापति के आकस्मिक निधन की घटना पर मुख्यमंत्री की ओर से संवेदना प्रकट की गई। उनके निर्देश पर परिवार को शीघ्र आर्थिक सहयोग पहुंचाने के क्रम में आज परिजनों को 4 लाख रुपए राशि का चेक जिला प्रशासन की ओर से सौंपा गया।




Related News
thumb

ऑपरेशन सिंदूर अंतर्गत ग्राम पंचायतों में भव्य तिरंगा यात्रा का हुआ ...

ऑपरेशन सिंदूर के तहत जिले में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर ग्राम पंचायतों के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रैली में शामिल ...


thumb

कलेक्टर-एसपी तिरंगा यात्रा में शामिल होने एक साथ पहुंचे बहतराई गांव

कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसपी रजनेश सिंह आज एक साथ तखतपुर विकासखंड के ग्राम बहतराई में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यात्रा का आयोजन एनआरएलएम की महिल...


thumb

रेत के अवैध खनन, परिवहन पर कार्रवाई, 2 चैन माउंटेन मशीन सहित 2 हाइव...

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।


thumb

उप मुख्यमंत्री साव ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नेहरू चौक स्थित अपने शासकीय कार्यालय में 'जनदर्शन' आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी। निजी और सार्वजनिक समस्याओं को लेकर ...


thumb

नगरीय निकाय में चल रही पदोन्नति की कार्यवाही, भर्ती की प्रकिया भी श...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर में मुख्य नगर पालिका अधिकारी संघ द्वारा आयोजित अभिनंदन एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। समारोह में उन्होंने संघ...


thumb

जनसमस्याओं के निराकरण हेतु मेंड्राकला, अंधला व रामगढ़ में आयोजित हुआ...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा हितग्राही मूलक योजनाओं में पारदर्शिता लाने और आम नागरिकों की मांग और शिकायतों का निराकरण करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री वि...