छात्रों ने अश्लील भोजपुरी गाने पर किया डांस, प्रिंसिपल निलंबित...

Posted On:- 2026-02-18




बलरामपुर (वीएनएस)। बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर स्वामी आत्मानंद स्कूल में गणतंत्र दिवस के दिन छात्र छात्राओं ने अश्लील भोजपुरी गाने पर डांस किया था। डांस का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए सरगुजा कमिश्नर ने प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया है।

रामचंद्रपुर स्वामी आत्मानंद स्कूल में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के बाद अश्लील भोजपुरी गाने 'लहरिया लूटा ए राजा' गाने पर छात्र-छात्राओं ने जमकर डांस किया था। इस दौरान परिजन भी परिसर में मौजूद थे। बलरामपुर DEO मनीराम यादव ने प्रिंसिपल बसंत गुप्ता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर मामले में कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए प्रतिवेदन संयुक्त संचालक शिक्षा, सरगुजा को भेजा गया था।

संयुक्त शिक्षा कार्यालय से प्रकरण सरगुजा कमिश्नर को भेजा था। कमिश्नर नरेंद्र कुमार दुग्गा ने स्कूल के प्रभारी प्रिंसिपल बसंत गुप्ता को सस्पेंड कर दिया है। निलंबन अवधि में बसंत गुप्ता का मुख्यालय संयुक्त शिक्षा कार्यालय अंबिकापुर नियत किया गया है। बंसत गुप्ता का मूल पद लेक्चरर एलबी है एवं वे स्कूल के प्रभारी प्राचार्य थे।



Related News
thumb

पोलमपल्ली पोटाकेबिन पहुंचकर कलेक्टर अमित कुमार ने लिया जायजा

पोलमपल्ली स्थित कन्या आवासीय पोटाकेबिन विद्यालय में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने जिस तत्परता और संवेदनशीलता के साथ मो...


thumb

हो रहे बारिश के बीच ही सिंचाई पानी देने गंगरेल का पट खुला

बारिश का दौर अभी जारी है और मौसम विभाग ने आगामी 3 सितंबर तक बारिश का अलर्ट भी जारी किया है पर इस बीच ही सिंचाई पानी की कथित मांग पर सिंचाई पानी देन...


thumb

महतारी वंदन के विरोध से कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता उजागर : र...

नेता प्रतिपक्ष के हालिया बयान में स्पष्टता का घोर अभाव दिखाई दे रहा है। एक ओर वे माताओं-बहनों को हर महीने आर्थिक संबल प्रदान करने वाली महतारी वंदन...



thumb

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने शासकीय आवास में सुनी ‘म...

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित अपने शासकीय आवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘...


thumb

रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों...

छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और आधुनिक सुरों के अनूठे संगम को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्व...