SIR के बाद छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 25 लाख नाम हटे

Posted On:- 2026-02-21




रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बाद मतदाता सूची की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। नई सूची के अनुसार प्रदेश में करीब 25 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। पहले राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 2 करोड़ 12 लाख थी, जो अब घटकर 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार रह गई है।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चार महीने तक चलाया गया। 21 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में कुल 1,87,30,914 मतदाता पंजीकृत हैं।

बीएलओ ने घर-घर किया सत्यापन
अभियान के दौरान 27,196 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किए और मतदाताओं का सत्यापन व मैपिंग कार्य पूरा किया। प्रारूप प्रकाशन के बाद 2,34,994 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई। पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त नवीनतम फोटो भी अंतिम सूची में शामिल किए गए हैं।

23 दिसंबर से 22 जनवरी तक मिले दावे-आपत्तियां
Election Commission of India के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ था। 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की गईं। इनका निराकरण 14 फरवरी 2026 तक कर लिया गया, जिसके बाद अंतिम सूची जारी की गई।

निर्वाचन अधिकारियों का कहना है कि इस प्रक्रिया से मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने में मदद मिली है।



Related News
thumb

सहकारी समितियों में 45144 मीट्रिक टन एवं निजी क्षेत्र में 18589 मीट...

राजनांदगांव जिले में खरीफ 2026 अंतर्गत धान, मक्का, सोयाबीन, अरहर, उड़द, मूंग सहित अन्य फसलों की बुवाई का कार्य प्रगतिरत है। किसानों के लिए खाद-बीज ...


thumb

विशेष अभियान के तहत 5 हजार से अधिक किसानों का कराया गया एग्रीस्टेक ...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में एग्रीस्टेक परियोजना के अंतर्गत जिले में आज विशेष अभियान चलाकर 5 हजार से अधिक किसानों को फार्मर लैंड आईडी ...


thumb

जिले में एक दिन में आयोजित हुई 100 से अधिक प्रधानमंत्री सूर्य घर सभाएं

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार आज जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से ...


thumb

कलेक्टर ने नवागढ़ विकासखंड का किया व्यापक मैदानी दौरा

जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश...


thumb

विकसित भारत जी राम जी के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जल संरक्षण महाअभिय...

विकसित भारत जी राम जी के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जल संरक्षण महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत नवागढ़ में विकासखंड के समस्त ग...


thumb

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं के लिए निःशुल्क केक निर्म...

भारत सरकार की ’’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ योजना के अंतर्गत बालिकाओं को कौशल विकास से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महिला एवं बाल विकास विभाग, बेमे...