ACB की कार्रवाई: 15 हजार की रिश्वत लेते प्राचार्य गिरफ्तार

Posted On:- 2026-02-26




बलौदाबाजार (वीएनएस)। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शासकीय विद्यालय के प्राचार्य को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी प्राचार्य आर.एन. बया पर आरोप है कि उन्होंने विकलांग व्याख्याता का रुका हुआ वेतन पास करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

मामला तब सामने आया जब मोपका, भाटापारा निवासी खेमेश्वर डांडे ने ACB में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, उनके पिता विजय कुमार डांडे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोपका में व्याख्याता हैं। वर्ष 2017-18 में दुर्घटना के कारण वे दिव्यांग हो गए थे, लेकिन इसके बावजूद नियमित रूप से विद्यालय जाते रहे।

आरोप है कि प्राचार्य आर.एन. बया वेतन आहरण में अनावश्यक अड़चन डालते थे और हर महीने 10 हजार रुपये रिश्वत लेकर वेतन जारी करते थे। शिकायत में यह भी बताया गया कि कई बार रिश्वत की रकम आरोपी ने अपने बैंक खाते में भी ली।

6 महीने से रोका था वेतन
करीब छह माह पहले प्राचार्य ने 10 हजार की जगह 15 हजार रुपये की मांग की। रकम नहीं देने पर व्याख्याता का छह महीने का वेतन रोक दिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की गई।

शिकायत के सत्यापन के बाद ACB की टीम ने ट्रैप बिछाया। भाटापारा रेलवे स्टेशन के पास आरोपी प्राचार्य आर.एन. बया को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।



Related News
thumb

जनदर्शन में आए 41 आवेदन, निराकरण के लिए संबंधित विभागों को दिए निर्देश

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज जनदर्शन में जिले भर से आए आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए संबंधित विभाग को निर्देश भी दिए।


thumb

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता अभियान, 77 लोगों का हुआ सफल टीकाकरण

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा के मार्गदर्शन में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर शासकीय जी.एन.एम. नर्सिंग कॉलेज एवं जिला...


thumb

कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण...

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कले...


thumb

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 4 परिवारों को कुल 16 लाख रुपए की मिलेगी ...

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड-6 क्रमांक-4 के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदाओं एवं नैसर्गिक...


thumb

छापरटोली में सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापना का हुआ भूमि पूजन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में शहरों से लेकर गांवों तक बेहतर आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के साथ-साथ सुदृढ़ विद्युत ए...


thumb

कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूर...

लोक निर्माण विभाग ने कोतबा-बागबहार मार्ग पर गड्ढों को लेकर प्रकाशित समाचार के संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूती...