नई दिल्ली (वीएनएस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अहम फैसला लेते हुए कुछ विदेशी केंद्रों पर परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। बोर्ड ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
CBSE के निर्देश के अनुसार बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित होने वाली परीक्षाएं असामान्य वैश्विक हालात और युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण रद्द की गई हैं। बोर्ड ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
दरअसल, ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के बाद पश्चिम एशिया में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने बयान जारी कर कहा कि तेहरान स्थित ‘लीडरशिप हाउस’ पर हुए हमले में खामेनेई मारे गए।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रमुख मेजर जनरल मोहम्मद पाकपुर और वरिष्ठ सलाहकार अली शमखानी की भी मौत हुई है।
मौजूदा हालात को देखते हुए CBSE ने एहतियातन यह कदम उठाया है। बोर्ड की ओर से आगे की जानकारी जल्द साझा किए जाने की बात कही गई है।
भारत से 2026 की हज यात्रा शनिवार से शुरू हो रही है, पहला बैच आज सऊदी अरब के मक्का के लिए रवाना हुआ। सुबह से ही पहली उड़ान के लिए यात्री हवाई अड्डे ...
महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने लोकसभा में 3 विधेयक पेश किए हैं। इनमें परिसीमन विधेयक, 2026, संविधान (131वां...
लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने के लिए सीटों के परिसीमन से जुड़े 3 विधेयकों पर लोकसभा में दूसरे दिन चर्चा जारी है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल ग...
महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने लोकसभा में 3 विधेयक पेश किए हैं। इन पर आज दूसरे दिन चर्चा जारी है।इस दौरान गृह मंत्री अ...
सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की ट्रांजिट जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उन्हें आत्मसमर...
लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर बहस के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को 'जादूगर' कहकर एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया, जिससे सदन में भारी हंग...