खेल के मैदान पर बेटियों का दम : रेवती रमण कॉलेज में जिला स्तरीय स्पर्धा का समापन

Posted On:- 2026-03-09




सूरजपुर (वीएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं खेल व युवा कल्याण विभाग सूरजपुर के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय रेवती रमण पी.जी. कॉलेज सूरजपुर में जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। यह एक दिवसीय प्रतियोगिता विशेष रूप से बालिका एवं महिला खिलाड़ियों के लिए आयोजित की गई, जिसमें बैडमिंटन, कबड्डी, रस्साकशी, शतरंज एवं एथलेटिक्स खेल विधाओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणी देवपाल सिंह पैकरा, जनपद अध्यक्ष स्वाती संत सिंह, राजेश तिवारी,  राहुल निराज, डिप्टी कलेक्टर रमेश मोर, खेल अधिकारी आरती पांडेय, मनी बग्गा, डॉ. रश्मि पांडेय, डॉ. अखिलेश पांडेय, माया धु्रव, सुनैना जायसवाल, सीमांचल त्रिपाठी, सहदेव रवि, भास्कर यादव, बालेंद्र साहू एवं समीरा केरकेट्टा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के परिणामों में बैडमिंटन विधा में कृति ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय एवं सुनैना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में पी.जी. कॉलेज की टीम विजेता रही जबकि पचीरा की टीम उपविजेता रही। रस्साकशी में भी पी.जी. कॉलेज की टीम ने बाजी मारी और सरस्वतीपुर की टीम उपविजेता रही। शतरंज में श्रेया ने प्रथम, सुरभि ने द्वितीय एवं अनामिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ में सीतल प्रथम, सीमा सिंह द्वितीय एवं शांति सिंह तृतीय स्थान पर रहीं, वहीं 200 मीटर दौड़ में सीतल ने पुनः प्रथम स्थान प्राप्त किया, कुमकुम पैकरा द्वितीय एवं सृष्टि टंडन तृतीय स्थान पर रहीं।




Related News
thumb

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष का विरोध, महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण देने वाले ऐतिहासिक संवैधानिक संशोधन वि...


thumb

दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: लक्ष्मी राजवाड़े

महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन भ्रमण” योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प...


thumb

वेतन के बदले रिश्वत मांगने वाला खंड शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। बरमकेला क्षेत्र में ख...


thumb

किसानों को समर्थन मूल्य से किया जा रहा है वंचित: चोवाराम साहू

छत्तीसगढ़ साहू समाज के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चोवाराम साहू ने कबीरधाम जिले में दलहनी-तिलहनी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था को लेकर गंभी...


thumb

55 सड़क व 12 पुल का भूमिपूजन, सांसद पांडेय ने पीएम मोदी और सीएम साय...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व प्रधानमंत्री जनमन के अंतर्गत स्वीकृत ग्रामीण सड़कों व वृहद पुल निर्माण का वर्चुअल भूमि...


thumb

छात्र संघ चुनाव को लेकर NSUI का प्रदर्शन, सरकार पर दमन का आरोप

प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI का आंदोलन तेज हो गया है। शुक्रवार को उच्च शिक्षा मंत्री क...