सशक्त महिला - स्वस्थ परिवार‘ : प्रतापपुर में आंगनवाड़ी केंद्रों से गूँजा सम्पूर्णता अभियान का संकल्प

Posted On:- 2026-03-09




सूरजपुर (वीएनएस)। नीति आयोग, भारत सरकार के निर्देशानुसार आकांक्षी विकासखंड प्रतापपुर में सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में जागरूकता एवं आउटरीच गतिविधियों का व्यापक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं सशक्तिकरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा सम्पूर्णता अभियान के अंतर्गत निर्धारित प्रमुख संकेतकों में शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं विभागीय टीम ने गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं अभिभावकों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संतुलित पोषण, एनीमिया की रोकथाम, नियमित टीकाकरण तथा बच्चों की वृद्धि निगरानी कृ वजन एवं ऊँचाई मापन कृ के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की पहचान कर उनके लिए पूरक पोषण आहार, संतुलित भोजन एवं स्वच्छता संबंधी आवश्यक उपायों के बारे में परिजनों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं आत्मनिर्भरता के महत्व से अवगत कराया गया तथा उन्हें परिवार एवं समाज के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि सशक्त एवं स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार एवं समृद्ध समाज की आधारशिला है, जो सम्पूर्णता अभियान के लक्ष्यों की प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्थानीय महिलाएँ, गर्भवती एवं धात्री माताएँ, अभिभावक तथा विकासखंड के जनप्रतिनिधि एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समापन पर सभी प्रतिभागियों ने महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास करने का सामूहिक संकल्प लिया।




Related News
thumb

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष का विरोध, महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण देने वाले ऐतिहासिक संवैधानिक संशोधन वि...


thumb

दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: लक्ष्मी राजवाड़े

महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन भ्रमण” योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प...


thumb

वेतन के बदले रिश्वत मांगने वाला खंड शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। बरमकेला क्षेत्र में ख...


thumb

किसानों को समर्थन मूल्य से किया जा रहा है वंचित: चोवाराम साहू

छत्तीसगढ़ साहू समाज के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चोवाराम साहू ने कबीरधाम जिले में दलहनी-तिलहनी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था को लेकर गंभी...


thumb

55 सड़क व 12 पुल का भूमिपूजन, सांसद पांडेय ने पीएम मोदी और सीएम साय...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व प्रधानमंत्री जनमन के अंतर्गत स्वीकृत ग्रामीण सड़कों व वृहद पुल निर्माण का वर्चुअल भूमि...


thumb

छात्र संघ चुनाव को लेकर NSUI का प्रदर्शन, सरकार पर दमन का आरोप

प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI का आंदोलन तेज हो गया है। शुक्रवार को उच्च शिक्षा मंत्री क...