नई दिल्ली (वीएनएस)। तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह लोक निवास में दोपहर 1:30 बजे आयोजित किया गया। दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नए उपराज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से दिल्ली के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में राजधानी की समस्याओं का अधिक प्रभावी समाधान निकलेगा और दिल्ली सरकार उनके निर्देशों के अनुसार कार्य करेगी।
शपथ लेने के बाद उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि दिल्ली उनकी ‘कर्मभूमि’ रही है और राजधानी के विकास के लिए काम करना उनका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि चुनौतियों को अवसरों में बदलने पर ध्यान दिया जाएगा और दलीय भेदभाव से ऊपर उठकर सभी को मिलकर समस्याओं का समाधान करना होगा।
तरनजीत सिंह संधू भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 1988 बैच के अधिकारी रहे हैं और तीन दशक से अधिक समय तक कूटनीतिक सेवा दे चुके हैं। वे फरवरी 2020 से जनवरी 2024 तक अमेरिका में भारत के राजदूत रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौर में भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा वे सोवियत यूनियन, यूक्रेन, श्रीलंका और कीव में भी महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।
संधू ने 2024 में सक्रिय राजनीति में कदम रखते हुए भारतीय जनता पार्टी जॉइन की थी। पार्टी ने उन्हें अमृतसर से लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया था, जहां उन्हें कांग्रेस नेता गुरजीत सिंह औजला से हार का सामना करना पड़ा था। अब उन्हें दिल्ली के उपराज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भारत से 2026 की हज यात्रा शनिवार से शुरू हो रही है, पहला बैच आज सऊदी अरब के मक्का के लिए रवाना हुआ। सुबह से ही पहली उड़ान के लिए यात्री हवाई अड्डे ...
महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने लोकसभा में 3 विधेयक पेश किए हैं। इनमें परिसीमन विधेयक, 2026, संविधान (131वां...
लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने के लिए सीटों के परिसीमन से जुड़े 3 विधेयकों पर लोकसभा में दूसरे दिन चर्चा जारी है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल ग...
महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने लोकसभा में 3 विधेयक पेश किए हैं। इन पर आज दूसरे दिन चर्चा जारी है।इस दौरान गृह मंत्री अ...
सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की ट्रांजिट जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उन्हें आत्मसमर...
लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर बहस के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को 'जादूगर' कहकर एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया, जिससे सदन में भारी हंग...