2 परामर्शदाताओं की भर्ती के लिए 1 अप्रैल तक आवेदन

Posted On:- 2026-03-14




महासमुंद (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ कुटुम्ब न्यायालय नियम 2007 के अधीन कुटुम्ब न्यायालय महासमुन्द (लिंक कोर्ट सरायपाली) में 02 परामर्शदाताओं की भर्ती की जाएगी। इसके लिए इच्छुक स्थानीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय महासमुंद ने बताया कि चयनित परामर्शदाताओं को राज्य शासन द्वारा प्रति मामले 500 रुपये मानदेय प्रदान किया जाएगा। एक दिन में अधिकतम 1500 रुपये तक मानदेय देय होगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन 01 अप्रैल 2026 को शाम 05ः00 बजे तक कार्यालय न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय महासमुन्द, जिला महासमुन्द (छत्तीसगढ़) में जमा कर सकते हैं। आवेदन पंजीकृत डाक के माध्यम से या कार्यालयीन समय में सीधे बंद लिफाफे में प्रस्तुत किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी एवं आवेदन पत्र का प्रारूप जिला न्यायालय महासमुंद की वेबसाइट https://mahasamunddcourts.gov.in  पर उपलब्ध है।



Related News
thumb

धमतरी जिले में 15 नवंबर से 108 केंद्रों पर शुरू होगी धान खरीदी, 8 न...

जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपने निर्धारित टोकन की तिथि एवं समय के अनुसार ही धान उपार्जन केंद्रों में पहुंचे। धान को निर्धारित गुणव...



thumb

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू 13 नवंबर को धमतरी प्रवास ...

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. ममता साहू 13 नवंबर 2026 को धमतरी जिले के प्रवास पर रहेंगी। अपने प्रवास के...


thumb

फोटोयुक्त मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रारंभ

योजनांतर्गत सहायता राशि का भुगतान किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से किया जाएगा। धान विक्रय के लिए टोक...


thumb

कांकेर जिले के 154 पटवारियों पर ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई

जिला प्रशासन कांकेर द्वारा जिले में हड़तालरत 154 पटवारियों के विरुद्ध ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई की गई है। इस आशय की जानकारी देते हुए भू-अभिलेख अध...


thumb

आवासीय एवं व्यवसायिक नजूल पट्टों के नवीनीकरण हेतु पट्टाधारियों से आ...

उल्लेखनीय है कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार 30 वर्षों की अवधि के लिए आवासीय एवं व्यवसायिक प्रयोजन ...