फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने कार्यक्रम जारी

Posted On:- 2026-03-14




महासमुंद (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में विकासखंडवार पंचायतों के प्रस्तावित ि़त्रस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने की समय-सारणी जारी कर दी गई है।जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति 23 मार्च 2026 तक कर ली जाएगी। कार्यक्रम के अनुसार 07 अप्रैल 2026 तक निर्वाचक नामावली की चेकलिस्ट तैयार कर ली जाएगी तथा 08 अप्रैल 2026 तक उसकी जांच कर त्रुटियों का सुधार कराया जाएगा। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मुद्रण कराकर इसे रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को 9 अप्रैल तक उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में 13 अप्रैल 2026 को निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा तथा उसी दिन से दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 अपरान्ह 3.00 बजे तक निर्धारित की गई है। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निराकरण 23 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा तथा प्रारूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। प्राप्त दावों का निराकरण 27 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। निराकरण आदेश के विरुद्ध अपील निराकरण आदेश पारित होने के 5 दिवस के भीतर की जा सकेगी। इसके बाद परिवर्धन, संशोधन तथा विलोपन से संबंधित प्रकरणों की प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में 29 अप्रैल 2026 तक की जाएगी। चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा परीक्षण कर पीडीएफ मुद्रण हेतु जिला कार्यालय को 2 मई 2026 तक सौंपा जाएगा। इसके पश्चात अनुपूरक सूची का मुद्रण कर उसे मूल सूची के साथ 4 मई 2026 तक संलग्न किया जाएगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 5 मई 2026 को किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी  सचिन भूतड़ा ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदारों को इस संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 



Related News
thumb

उत्कृष्ट आवासीय शिक्षण संस्थानों के इम्पैनलमेंट के लिए 'रूचि की अभि...

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के अंतर्गत उत्कृष्ट आवासीय शिक्षण संस्थानों के लिए वर...


thumb

मेडल प्राप्त खिलाड़ियों को कलेक्टर ने दी शुभकामनाए

खेलो इंडिया ट्राईबल गेम में गोल्ड मेडल जीतकर वापस आने पर खिलाड़ियों को कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने अपने कार्यालय में पुष्प गुच्छ देकर उनका...


thumb

बेरोजगार युवाओं हेतु सुरक्षा जवान एवं ड्रोन पायलेट भर्ती केम्प 13 औ...

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गौरेला के सहयोग से जीडीएक्स ग्रुप ग्रेटर नोएडा एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट के तहत 100 सुरक्षा जवान, 20 ड्रोन पायलेट, 30 ...


thumb

जनगणना प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर दो शिक्षकों को कारण बताओ नोट...

गौरेला पेंड्रा मरवाही में जनगणना 2027 के प्रशिक्षण में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर दो सहायक शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जरी कर 24 घंटे के...


thumb

मधुमक्खी पालन:कम लागत में ज्यादा मुनाफे का बेहतर विकल्प

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें वैकल्पिक आजीविका से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाएं संचाल...


thumb

छत्तीसगढ़ में ‘ज्ञानभारतम’ पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को मिली रफ्तार

केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया “ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान” छत्तीसगढ़ में तेजी से गति पकड़ रहा है। इस महत्वपूर्ण पहल का उद्दे...