बस्तर मुन्ने और नियद नेल्लानार 2.0 के क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक आयोजित

Posted On:- 2026-04-19




उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। बस्तर मुन्ने’ कार्यक्रम एवं ’नियद नेल्लानार 2.0’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय अनुप्रयुक्त आर्थिक अनुसंधान परिषद (एनसीएईआर) द्वारा जिले में किए गए व्यापक सर्वेक्षण के आधार पर चिन्हांकित वंचित हितग्राहियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  हरेश मंडावी ने कहा कि एनसीएईआर के सर्वेक्षण से प्राप्त परिणामों ने उन क्षेत्रों और परिवारों को स्पष्ट किया है, जो अब तक किन्हीं कारणों से योजनाओं के लाभ से दूर थे। ’बस्तर मुन्ने’ कार्यक्रम के तहत अब इन पात्र व्यक्तियों तक प्रशासन स्वयं पहुँचेगा और योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगा। बैठक के दौरान जिले में संचालित 31 प्रमुख हितग्राही मूलक योजनाओं की वर्तमान स्थिति पर गहन चर्चा की गई।

सीईओ  मंडावी ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रशासन ने क्लस्टर लेवल पर विशेष नोडल टीमें तैयार की हैं। क्लस्टर स्तर पर गठित नोडल टीमें सर्वेक्षण डेटा का उपयोग कर सीधे उन घरों तक पहुंचेगी जो योजना की पात्रता रखते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों के माध्यम से मौके पर ही आवेदनों का निराकरण कर तत्काल लाभ प्रदान किया जाए। अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने और ’डेटा-आधारित लक्ष्य’ पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया है ताकि शासन की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँच सके।

बैठक में अपर कलेक्टर  जितेन्द्र कुर्रे, एसडीएम कांकेर  अरुण वर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री स्टेला खलखो, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं विभिन्न योजनाओं से संबंधित जिला प्रमुख व क्लस्टर लेवल नोडल अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।



Related News
thumb

आखातीज में पहले मूक पशुओं को चारा पानी, फिर त्यौहार मनाएँगे

आखातीज पर्व के अवसर पर सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में अनेक श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ के जीवन की घ...


thumb

‘आशा किरण सम्मान’ से सम्मानित हुए माधव लाल यादव

शकुंतला फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ द्वारा समाज सेवा और सरजू बांधा मुक्तिधाम के संरक्षण एवं संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान के लिए कृष्ण मित्र फाउंडेशन के प्रद...


thumb

सामान्य सभा की बैठक 24 को

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी की अध्यक्षता में जिला पंचायत कांकेर के सामान्य सभा की बैठक 24 अप्रैल शुक्रवार को पूर्वान्ह 11 बजे से जिला प...


thumb

एसआईएस लिमिटेड द्वारा जिले में सुरक्षा जवान भर्ती शिविर

जिले में एसआईएस लिमिटेड द्वारा 16 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा जवानों के पंजीय...


thumb

प्रवासी मजदूरों को 5 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेण्डर प्रदान करने के...

भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रवासी मजदूरों को 5 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेण्डर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी...