रायपुर (वीएनएस)। शकुंतला फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ द्वारा समाज सेवा और सरजू बांधा मुक्तिधाम के संरक्षण एवं संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान के लिए कृष्ण मित्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष माधव लाल यादव को ‘आशा किरण सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान वृंदावन हॉल, रायपुर में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। शकुंतला फाउंडेशन ने माधव लाल यादव के 30 वर्षों से अधिक समय से किए जा रहे निस्वार्थ सेवा कार्यों, विशेषकर लावारिस शवों का अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम का सौंदर्यकरण, गौ सेवा एवं सामाजिक जागरूकता के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर माधव लाल यादव ने कहा, “यह सम्मान मेरा नहीं, पूरे कृष्ण मित्र फाउंडेशन परिवार और उन सभी दानदाताओं का है जो निस्वार्थ भाव से सेवा कार्यों में सहयोग करते हैं। सरजू बांधा मुक्तिधाम को एक आदर्श सेवा स्थल बनाना हमारा संकल्प है।”
माधव लाल यादव को अब तक प्राप्त प्रमुख सम्मान:
- समाज रत्न सम्मान 1998
- संत गाडगे सद्भावना सम्मान 2013
- गौ सेवक सम्मान 2016
- समाज गौरव सम्मान, छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान 2018
- अक्षत सम्मान 2022
- उत्कृष्ट समाज सेवा सम्मान 2023
- आशा किरण सम्मान 2026 - शकुंतला फाउंडेशन द्वारा
नगर निगम भिलाई के नियमित कर्मचारियों को समयानुसार वेतन नहीं मिलने के विरोध में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ...
भिलाई महिला महाविद्यलय द्वारा स्कूली छात्राओं कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लिए निःशुल्क समर कैंप 2026 का आयोजन 15 से 24 अप्रैल तक महाविद्यालय परिसर में...
भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने शासन प्रशासन में बैठे जनप्रतिनिधि व अधिकारियों पर गैर जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है। उ...
हज के मुबारक सफर पर जा रहे दुर्ग-भिलाई के खुशकिस्मतों का इस्तकबालिया प्रोग्राम 19 अप्रैल को कृष्णा गार्डन, ज़ीरो पाइन्ट रोड शान्ति नगर में रखा गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर द्वारा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा बूथ सशक्तिकरण अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं मलकीत सिंह गैदू की अनुमति से, प्रदेश कांग्रेस आरटीआई विभाग के अध्यक्ष निति...