दुर्ग कांग्रेस आरटीआई विभाग के अध्यक्ष बने राहुल अग्रवाल

Posted On:- 2026-04-19




दुर्ग (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं मलकीत सिंह गैदू की अनुमति से, प्रदेश कांग्रेस आरटीआई विभाग के अध्यक्ष नितिन सिन्हा तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक अरुण वोरा की अनुशंसा पर राहुल अग्रवाल को दुर्ग शहर कांग्रेस आरटीआई विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राहुल अग्रवाल लंबे समय से कांग्रेस के सक्रिय एवं निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ अग्रवाल संघ, दुर्ग में महामंत्री के पद पर भी पदस्थ हैं। उनकी मजबूत संगठन क्षमता, कार्यशैली और पार्टी के प्रति समर्पण के चलते उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

नियुक्ति के बाद राहुल अग्रवाल ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वे पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को और मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करेंगे।

उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है। पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, फतेह सिंह भाटिया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, कांशीराम रात्रे, शंकर ठाकुर, विवेक मिश्रा, सुधीर चंदेल, विकास सापेकर, संजय श्रीवास्तव, मुकेश तिवारी, त्रिशरण डोंगरे सहित अनेक कांग्रेसजनों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।



Related News
thumb

कवर्धा में 48 पैक्स का शुभारंभ, भालुचुआ में मुख्य अतिथि रहे जसविंदर...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 515 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) का वर्चुअल शुभारंभ किया। जिसके अंतर्गत कवर्धा जिले की 48 समितियों का भी...


thumb

'नवा तरिया आय के जरिया' अभियान को बनाएं जन आंदोलन : सीईओ

जल संरक्षण एवं आजीविका को बढ़ावा देने के लिए राज्य शासन के महत्वाकांक्षी नवा तरिया आय के जरिया अभियान को सभी मिलकर जन आंदोलन का रूप दें। ग्रामीणों ...


thumb

अंतर्विद्यालयीन नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में गुरुकुल सर्वश्रेष्ठ

गुरुकुल पब्लिक स्कूल, कवर्धा ने अभ्युदय स्कूल द्वारा आयोजित अंतर्विद्यालयीन नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें विद्यार्थियों द्वारा सोश...


thumb

37 CMO-RI का ट्रांसफर, देखें आदेश

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रशासनिक सर्जरी करते हुए प्रदेश के विभिन्न नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में पदस्थ 37 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों...


thumb

कोरबा में राखड़ डेम फूटा: जेसीबी ऑपरेटर मलबे में समाया

औद्योगिक नगरी कोरबा में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जब एचटीपीपी का ग्राम झाबू स्थित राखड़ डेम अचानक ढह गया


thumb

वेतन भुगतान की मांग लेकर निगम कर्मचारियों के समर्थन में नेता प्रतिप...

नगर निगम भिलाई के नियमित कर्मचारियों को समयानुसार वेतन नहीं मिलने के विरोध में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ...