वेतन भुगतान की मांग लेकर निगम कर्मचारियों के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष का धरना

Posted On:- 2026-04-19




भिलाई (वीएनएस)। नगर निगम भिलाई के नियमित कर्मचारियों को समयानुसार वेतन नहीं मिलने के विरोध में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरने के माध्यम से कर्मचारियों की लंबित वेतन समस्या और अन्य मुद्दों की प्रमुखता से उठाते हुए शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की गई।

धरना स्थल पर जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, - पार्षदगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलना अत्यंत गंभीर विषय है। वेतन कर्मचारियों का अधिकार है और उसमें देरी उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकृत प्रभाव डालती है।

नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों के साथ aन्याय किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उनहोंने कहा कि कर्मचारी नगर निगम की रीढ़ हैं और उनके परिश्रम से शहर की सप्तई, जल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, आवश्यक सेवाएं संचालित होती हैं। ऐसे कर्मचारियों को समय पर वेतन न देना प्रशासनिक विफलता का उदाहरण है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कर्मचारियों का वेतन शीघ्र जारी नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा तथा जनहित में व्यापक संघर्ष किया जाएगा।

धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रभुनाथ मिश्रा, शंकर लाल देवांगन, प्रवीण पाण्डेय, सौरभजयसवाल (अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा भिलाई), कनौया लाल सोनी, नितेश मिश्रा, दीपक भोडेकर (मंडल अध्यक्ष सुपेला, भाजपा भिलाई), श्रीमती लक्ष्मी साहु (पार्षद), श्रीमती सत्या देवी जायसवाल (पार्षद), श्रीमती लक्ष्मी दिवाकर भारती (पार्षद), नोहर वर्मा (पार्षद), श्रीमती प्रियंका भोला साह (पार्षद), गिरजा अंतर (पार्षद), छोटेलाल चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Related News
thumb

'नवा तरिया आय के जरिया' अभियान को बनाएं जन आंदोलन : सीईओ

जल संरक्षण एवं आजीविका को बढ़ावा देने के लिए राज्य शासन के महत्वाकांक्षी नवा तरिया आय के जरिया अभियान को सभी मिलकर जन आंदोलन का रूप दें। ग्रामीणों ...


thumb

अंतर्विद्यालयीन नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में गुरुकुल सर्वश्रेष्ठ

गुरुकुल पब्लिक स्कूल, कवर्धा ने अभ्युदय स्कूल द्वारा आयोजित अंतर्विद्यालयीन नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें विद्यार्थियों द्वारा सोश...


thumb

37 CMO-RI का ट्रांसफर, देखें आदेश

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रशासनिक सर्जरी करते हुए प्रदेश के विभिन्न नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में पदस्थ 37 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों...


thumb

कोरबा में राखड़ डेम फूटा: जेसीबी ऑपरेटर मलबे में समाया

औद्योगिक नगरी कोरबा में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जब एचटीपीपी का ग्राम झाबू स्थित राखड़ डेम अचानक ढह गया


thumb

छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए भिलाई महिला महाविद्यालय में समर ...

भिलाई महिला महाविद्यलय द्वारा स्कूली छात्राओं कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लिए निःशुल्क समर कैंप 2026 का आयोजन 15 से 24 अप्रैल तक महाविद्यालय परिसर में...