छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए भिलाई महिला महाविद्यालय में समर कैंप

Posted On:- 2026-04-19




भिलाई (वीएनएस)। भिलाई महिला महाविद्यलय द्वारा स्कूली छात्राओं कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लिए निःशुल्क समर कैंप 2026 का आयोजन 15 से 24 अप्रैल तक महाविद्यालय परिसर में किया जा रहा है। इस समर कैंप का समय प्रतिदिन प्रातः 9.30 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है।

महाविद्यालय की प्राचार्या द्वारा छात्राओं के हित में यह एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल की गई है। उन्होंने छात्राओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए उन्हें विभिन्न रचनात्मक एवं कौशल आधारित गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।

समर कैंप के अंतर्गत छात्राओं के लिए अनेक रोचक एवं उपयोगी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं जिनमें पॉट मेकिंग एवं पेपर आर्ट, मेहंदी डिजाइन एवं मेकअप, कैनवा डिजाइनिंग एवं लॉजिकल गेम्स, ज्वेलरी मेकिंग एवं कैलिग्राफी, क्ले मॉडलिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डांस एवं क्रोशे, तथा टाई. एंड.डाई एवं बाटिक प्रमुख हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं को नई तकनीकों एवं रचनात्मक कौशलों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।



Related News
thumb

'नवा तरिया आय के जरिया' अभियान को बनाएं जन आंदोलन : सीईओ

जल संरक्षण एवं आजीविका को बढ़ावा देने के लिए राज्य शासन के महत्वाकांक्षी नवा तरिया आय के जरिया अभियान को सभी मिलकर जन आंदोलन का रूप दें। ग्रामीणों ...


thumb

अंतर्विद्यालयीन नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में गुरुकुल सर्वश्रेष्ठ

गुरुकुल पब्लिक स्कूल, कवर्धा ने अभ्युदय स्कूल द्वारा आयोजित अंतर्विद्यालयीन नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें विद्यार्थियों द्वारा सोश...


thumb

37 CMO-RI का ट्रांसफर, देखें आदेश

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रशासनिक सर्जरी करते हुए प्रदेश के विभिन्न नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में पदस्थ 37 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों...


thumb

कोरबा में राखड़ डेम फूटा: जेसीबी ऑपरेटर मलबे में समाया

औद्योगिक नगरी कोरबा में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जब एचटीपीपी का ग्राम झाबू स्थित राखड़ डेम अचानक ढह गया


thumb

वेतन भुगतान की मांग लेकर निगम कर्मचारियों के समर्थन में नेता प्रतिप...

नगर निगम भिलाई के नियमित कर्मचारियों को समयानुसार वेतन नहीं मिलने के विरोध में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ...