भिलाई (वीएनएस)। भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने शासन प्रशासन में बैठे जनप्रतिनिधि व अधिकारियों पर गैर जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सब कुछ जानते हुए भी यह जनप्रतिनिधि और अधिकारी आंखें मूंदे बैठे रहते हैं और समय पर कोई भी काम नहीं करते। श्री चंद्राकर ने कहा कि हाल ही में कई ऐसे मुद्दे लोगों के सामने आए जिनसे आमजन प्रभावित होता है। लेकिन इन मुद्दों की ओर देखने का समय भी प्रशासनिक अधिकारियों के पास नहीं है।
भिलाई नगर निगम के 1 वार्ड और रिसाली नगर निगम 02 वार्ड में पिछले डेढ़ वर्षों से खाली पड़े वार्डों का जिक्र करते हुए चंद्राकर ने बताया कि कांग्रेस की ओर से कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान इस और दिलाया गया लेकिन कोई पहल नहीं हुई। ऐसी जानकारी मिली है कि अब इन रिक्त पड़े वाडों में चुनाव की तैयारी की जा रही है जबकि दोनों नगर निगमों के स्थानीय सरकार के कार्यकाल खत्म होने में अब सिर्फ 7 माह बचे हैं। संभावना है कि नवंबर माह में दोनों निगमों में चुनाव संपन्न किए जाएं। पार्षद रहित इन वार्डों के लोग पिछले डेढ़ वर्ष से परेशान हैं क्योंकि इन वार्डों में कोई काम नहीं हो रहाए नहीं कोई जवाबदेही लेने को तैयार है।
प्रदेश में हो रही अफीम की खेती का मामला उठाते हुए चंद्राकर ने कहा कि दो-चार आरोपी बनाकर इस गंभीर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। इस खेती के पीछे आखिर कौन लोग थे अभी तक किसी की जवाबदेही तय नहीं की गई है। आखिर शासन प्रशासन में बैठे जनप्रतिनिधि और अधिकारी इन मुद्दों पर एक्शन क्यों नहीं लेते।
दुर्ग जिले में भारी मात्रा में खपने वाली शराब और गांजा का जिक्र करते हुए चंद्राकर ने कहा कि आखिर इतनी मात्रा में गांजा, शराब पहुंच कैसे जाती है। अधिकारियों की नजर में यह क्यों नहीं आता। जब यह गांजा और शराब अपने ठिकाने पर पहुंच जाते हैं तो पुलिस छापा मारती है और वाहवाही लूटती है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 515 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) का वर्चुअल शुभारंभ किया। जिसके अंतर्गत कवर्धा जिले की 48 समितियों का भी...
जल संरक्षण एवं आजीविका को बढ़ावा देने के लिए राज्य शासन के महत्वाकांक्षी नवा तरिया आय के जरिया अभियान को सभी मिलकर जन आंदोलन का रूप दें। ग्रामीणों ...
गुरुकुल पब्लिक स्कूल, कवर्धा ने अभ्युदय स्कूल द्वारा आयोजित अंतर्विद्यालयीन नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें विद्यार्थियों द्वारा सोश...
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रशासनिक सर्जरी करते हुए प्रदेश के विभिन्न नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में पदस्थ 37 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों...
औद्योगिक नगरी कोरबा में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जब एचटीपीपी का ग्राम झाबू स्थित राखड़ डेम अचानक ढह गया
नगर निगम भिलाई के नियमित कर्मचारियों को समयानुसार वेतन नहीं मिलने के विरोध में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ...