दुर्ग में कांग्रेस का संगठन सृजन तेज़, 150 से अधिक बूथों पर कमेटियां गठित

Posted On:- 2026-04-19




दुर्ग (वीएनएस)। जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर द्वारा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा बूथ सशक्तिकरण अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इस अभियान के तहत 5 ब्लॉक, 10 मंडल, 60 वार्ड एवं 275 बूथों में संगठन विस्तार का कार्य लगातार किया जा रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान में ब्लॉक प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं वार्ड स्तर के पदाधिकारियों के समन्वय से प्रत्येक बूथ पर कमेटियों का गठन किया जा रहा है। प्रतिदिन विभिन्न वार्डों में बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है और संगठन को मजबूत किया जा रहा है।

अब तक लगभग 150 बूथों पर बूथ कमेटियों का गठन किया जा चुका है, जबकि शेष बूथों पर कार्य प्रगति पर है। अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए उन्हें पार्टी की विचारधारा एवं जनहित के मुद्दों से जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है। इस अभियान में ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, आनंद ताम्रकार, देवश्री साहू, मनीष बघेल एवं गुरदीप सिंह भाटिया की सक्रिय भूमिका रही है। वहीं ब्लॉक प्रभारी अजय शर्मा, दुष्यंत देवांगन, प्रकाश जोशी, पोषण साहू एवं संजय बत्रा द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

इस संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि, “संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मजबूत बूथ कमेटियां ही कांग्रेस की वास्तविक ताकत हैं। इसी के आधार पर हम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठा सकते हैं और एक सशक्त संगठन का निर्माण कर सकते हैं। संगठन बहुत अच्छी तरह से अपन कार्य कर रही है , कार्यकर्ताओं पूरी ऊर्जा से जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि इस अभियान से कार्यकर्ता सीधे जनता से जुड़ रहे हैं, जिससे जनसमस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करने में संगठन को मजबूती मिलेगी। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा यह अभियान आगामी दिनों में और तेज़ किया जाएगा तथा सभी बूथों पर कमेटियों का गठन शीघ्र पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।



Related News
thumb

कवर्धा में 48 पैक्स का शुभारंभ, भालुचुआ में मुख्य अतिथि रहे जसविंदर...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 515 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) का वर्चुअल शुभारंभ किया। जिसके अंतर्गत कवर्धा जिले की 48 समितियों का भी...


thumb

'नवा तरिया आय के जरिया' अभियान को बनाएं जन आंदोलन : सीईओ

जल संरक्षण एवं आजीविका को बढ़ावा देने के लिए राज्य शासन के महत्वाकांक्षी नवा तरिया आय के जरिया अभियान को सभी मिलकर जन आंदोलन का रूप दें। ग्रामीणों ...


thumb

अंतर्विद्यालयीन नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में गुरुकुल सर्वश्रेष्ठ

गुरुकुल पब्लिक स्कूल, कवर्धा ने अभ्युदय स्कूल द्वारा आयोजित अंतर्विद्यालयीन नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें विद्यार्थियों द्वारा सोश...


thumb

37 CMO-RI का ट्रांसफर, देखें आदेश

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रशासनिक सर्जरी करते हुए प्रदेश के विभिन्न नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में पदस्थ 37 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों...


thumb

कोरबा में राखड़ डेम फूटा: जेसीबी ऑपरेटर मलबे में समाया

औद्योगिक नगरी कोरबा में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जब एचटीपीपी का ग्राम झाबू स्थित राखड़ डेम अचानक ढह गया


thumb

वेतन भुगतान की मांग लेकर निगम कर्मचारियों के समर्थन में नेता प्रतिप...

नगर निगम भिलाई के नियमित कर्मचारियों को समयानुसार वेतन नहीं मिलने के विरोध में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ...