आखातीज में पहले मूक पशुओं को चारा पानी, फिर त्यौहार मनाएँगे

Posted On:- 2026-04-19




रायपुर (वीएनएस)। आखातीज पर्व के अवसर पर सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में अनेक श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ के जीवन की घटना 1 वर्ष 39 दिन उपवास फिर अक्षय तृतीया पर पारणे की घटना से प्रेरणा लेकर जीवदया की ओर कदम बढ़ाया। 

आदिनाथ भगवान के जीवन की घटना हमें प्रेरणा देती है। घटना इस प्रकार है कि पूर्व भव में एक बैल बार बार खाने की सामग्री में मुंह डालकर खाने का प्रयास कर रहा था और उसका मालिक इसके लिए उस बैल को बार बार पिटाई कर रहा था। भगवान आदिनाथ उस भव में बैल की पिटाई से दुःखी हो रहे थे, बैल पर जीवदया के भाव से उसके मालिक को सलाह दी कि इसका मुँह पर छीका बांध दो तो यह खाने में मुंह नही डालेगा और पिटाई से बच जावेगा। मालिक ने सलाह मानकर बैल का मुँह बंधवा दिया। बैल पिटाई से तो बच गया लेकिन भोजन में अंतराय हो गई, जिसके परिणाम स्वरूप भगवान आदिनाथ की दीक्षा पश्चात गोचरी (भोजन) में अंतराय आई। परन्तु भगवान ने कर्मो के परिणाम को उपवास तप के क्रम में बदलकर कर्मो की निर्जरा की। 

यह घटना हमें जयणा पूर्वक जीवदया करने की प्रेरणा देती है। अनेक श्रद्धालुओं ने जिनमंदिर व दादाबाड़ी के दर्शन पूजन पश्चात मूक पशुओं को चारा रोटी या अन्य भोज्य सामग्री खिलाने के पश्चात ही नवकारसी करने का संकल्प लिया। जीवदया करने के बाद ही आज का पारम्परिक खीच घी इमलानी व बड़ी की सब्जी का सामुहिक भोजन गृहण करेंगे। सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि घुमन्तु  मूक पशु पक्षियों के लिए चारा दाना पानी की सेवा की जावेगी। सोमवार को सीमंधर स्वामी जैन मंदिर , भैरव सोसायटी , पचपेड़ी नाका में प्रातः 9 . 30 से 10 . 30 बजे तक सकोरे का वितरण किया जावेगा।



Related News
thumb

वेतन भुगतान की मांग लेकर निगम कर्मचारियों के समर्थन में नेता प्रतिप...

नगर निगम भिलाई के नियमित कर्मचारियों को समयानुसार वेतन नहीं मिलने के विरोध में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ...


thumb

छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए भिलाई महिला महाविद्यालय में समर ...

भिलाई महिला महाविद्यलय द्वारा स्कूली छात्राओं कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लिए निःशुल्क समर कैंप 2026 का आयोजन 15 से 24 अप्रैल तक महाविद्यालय परिसर में...


thumb

गंभीर मुद्दों पर प्रशासन का गैर जिम्मेदाराना रुख निंदनीय : मुकेश

भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने शासन प्रशासन में बैठे जनप्रतिनिधि व अधिकारियों पर गैर जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है। उ...


thumb

हज पर रवाना होने वालों का आज भिलाई में होगा इस्तकबाल

हज के मुबारक सफर पर जा रहे दुर्ग-भिलाई के खुशकिस्मतों का इस्तकबालिया प्रोग्राम 19 अप्रैल को कृष्णा गार्डन, ज़ीरो पाइन्ट रोड शान्ति नगर में रखा गया है।


thumb

दुर्ग में कांग्रेस का संगठन सृजन तेज़, 150 से अधिक बूथों पर कमेटिया...

जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर द्वारा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा बूथ सशक्तिकरण अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।


thumb

दुर्ग कांग्रेस आरटीआई विभाग के अध्यक्ष बने राहुल अग्रवाल

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं मलकीत सिंह गैदू की अनुमति से, प्रदेश कांग्रेस आरटीआई विभाग के अध्यक्ष निति...