नारायणपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इसी योजना से समेकित बाल विकास परियोजना ओरछा (अबुझमाड़) क्षेत्र की निवासी श्रीमती हीरोंदी कड़ियाम की जिंदगी में भी नया परिवर्तन आया है।
श्रीमती हीरोंदी कड़ियाम, पति चतुर सिंह कड़ियाम, मूलतः छोटेडोंगर की रहने वाली हैं। उनके परिवार में 5 बच्चे हैं और परिवार की जिम्मेदारी भी बड़ी है। पहले वह साप्ताहिक बाजारों में जाकर लाई और चना बेचकर अपने परिवार का गुजारा करती थीं। आय सीमित होने के कारण परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करना काफी कठिन हो जाता था। छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना के तहत जब उन्हें प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलने लगी, तब उन्होंने इस राशि को अपने छोटे व्यवसाय को बढ़ाने में लगाना शुरू किया। उन्होंने लाई और चना के साथ-साथ मूंगफली, मिक्सचर, बिस्किट, नड्डा सहित अन्य खाद्य सामग्री भी अपने व्यवसाय में शामिल कर ली।
अब श्रीमती हीरोंदी कड़ियाम फरसबेड़ा, छोटेडोंगर और ओरछा के साप्ताहिक बाजारों में जाकर अपना सामान बेचती हैं। व्यवसाय बढ़ने से उनकी आय में भी लगभग दोगुनी वृद्धि हुई है। इससे अब वह अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और परिवार की अन्य जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर पा रही हैं। आज श्रीमती हीरोंदी कड़ियाम आत्मविश्वास और आत्मसम्मान के साथ अपना जीवन जी रही हैं। वह कहती हैं कि महतारी वंदन योजना ने उनके जीवन में नया उत्साह और आत्मनिर्भरता लाई है। इसके लिए वह छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के प्रति आभार व्यक्त करती हैं, जिनकी पहल से उन्हें अपने परिवार को बेहतर जीवन देने का अवसर मिला है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार राज्य में “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं को आम जनता तक प्र...
विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना की सम्पूर्ण प्रक्रिया को 01 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से संचालित करने के लिए सरगुजा संभाग के...
छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा दंतेवाड़ा जिले के विकासखण्ड-गीदम के बड़े कारंली एनीकट में तटरक्षण कार्य हेतु 4 करोड़ 97 लाख 65 हजार रूपए स्वीकृत...
छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा संचालित चिन्हारी योजना राज्य की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाकारों को नई पहचान देने का सशक्त माध्...
जल जीवन मिशन ने छत्तीसगढ़ के बुलगा (Bulga) जैसे गांवों में घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाकर जीवन स्तर को बदल दिया है। बुलगा गाँव में अब हर घर में नल का ...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में टिकाऊ और जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम म...