यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन

Posted On:- 2026-04-17




रायपुर(वीएनएस)।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में टिकाऊ और जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में जशपुर जिले में रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के उद्देश्य से हरी खाद के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

कृषि विभाग द्वारा जशपुर जिले के सभी विकासखंडों में इस वर्ष 600 हेक्टेयर क्षेत्र में हरी खाद का प्रदर्शन किया जा रहा है। किसानों से अपील की गई है कि वे कृषि विभाग के मैदानी अमले से संपर्क कर हरी खाद तकनीक अपनाएं, जिससे मिट्टी की सेहत में सुधार के साथ दीर्घकालीन उत्पादकता सुनिश्चित हो सके।

हरी खाद के अंतर्गत ढेंचा, सनई, मूंग, उड़द और बरसीम जैसी फसलों को खेत में उगाकर 40 से 50 दिन बाद जुताई कर मिट्टी में मिला दिया जाता है। इसके पश्चात 2 से 3 सप्ताह बाद मुख्य फसल की बुवाई की जाती है। यह प्रक्रिया मिट्टी में प्राकृतिक पोषक तत्वों की पूर्ति करती है।

हरी खाद के उपयोग से मिट्टी में नाइट्रोजन, पोटाश एवं अन्य आवश्यक पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ती है, साथ ही जैविक पदार्थों में वृद्धि होती है। इससे मिट्टी की जलधारण क्षमता बेहतर होती है और भूमि भुरभुरी एवं अधिक उपजाऊ बनती है। हरी खाद अपनाने से रासायनिक उर्वरकों, विशेषकर यूरिया, की आवश्यकता में कमी आती है।विशेषज्ञों के अनुसार, हरी खाद का उपयोग कम लागत में अधिक लाभ देने वाला उपाय है, जो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने में भी सहायक है। राज्य सरकार द्वारा इस दिशा में किए जा रहे प्रयास किसानों को आत्मनिर्भर और खेती को अधिक टिकाऊ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं।




Related News
thumb

खाद्य व औषधि प्रशासन की टीम प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जिले के विभिन्न खाद्य प्...


thumb

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान : स्वास्थ्य परीक्षण के लिए घर-घर प...

बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह द्वारा शुक्रवार को चारामा विकासखण्ड के ग्राम रतेसरा के सड़क पारा और सराधुनवागांव में मुख्यमंत्री स्वस्थ्य बस्तर अभियान के अ...


thumb

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस-04: धमतरी की दो सड़कों का भूमिपूज...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत स्व...


thumb

‘युवा संवाद’ के तहत राजीव गांधी कॉलेज व मुहिम फाउंडेशन की पहल, 361 ...

राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अम्बिकापुर द्वारा जिला पंचायत सरगुजा एवं मुहिम फाउंडेशन के सहयोग से ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किय...


thumb

विधायक निधि पोर्टल के प्रभावी उपयोग हेतु संभागीय कार्यशाला आयोजित

विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना की सम्पूर्ण प्रक्रिया को 01 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से संचालित करने के लिए सरगुजा संभाग क...


thumb

जिला स्तरीय संयुक्त टीम ने औद्योगिक केन्द्र का किया निरीक्षण

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विनय कुमार लंगेह के आदेश के परिपालन में जिला स्तरीय गठित संयुक्त टीम द्वारा मेसर्स करणी कृपा पॉवर प्राईवेट लिमिटेड का ...