एमसीबी (वीएनएस)। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में स्कूलों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के दौरान मनेंद्रगढ़ बस स्टैंड और फव्वारा चौक क्षेत्र में स्थित दुकानों का निरीक्षण किया गया।
100 गज दायरे में तंबाकू बिक्री पाए जाने पर कार्रवाई :
जांच के दौरान सरस्वती विकास विद्यालय और शासकीय गर्ल्स स्कूल के 100 गज के दायरे में संचालित किराना दुकानों, चाय ठेलों, पान दुकानों और गुमटियों में तंबाकू युक्त पदार्थों की बिक्री पाई गई। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कोटपा एक्ट 2003 ( COTPA Act 2003) की धारा 4 और 6 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।
8 दुकानों से वसूला गया 2200 रुपये का जुर्माना :
अभियान के दौरान 8 पान ठेला, रेस्टोरेंट, किराना स्टोर, गुमटियों, होटल और चाय दुकानों पर कुल 2200 रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू, सिगरेट या अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री न करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संयुक्त टीम की मौजूदगी में हुई कार्रवाई :
इस चालानी कार्रवाई में कोटपा नोडल अधिकारी डॉ. कीर्ति चौहान, डॉ. विक्की टोप्पो (स्वास्थ्य विभाग), लक्ष्मी रजक (नोडल अधिकारी एनएचए एक्ट) तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन से औषधि निरीक्षक विकास लकड़ा और आलोक मिंज मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि बच्चों को तंबाकू के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए जिले में इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी की अध्यक्षता में जिला पंचायत कांकेर के सामान्य सभा की बैठक 24 अप्रैल शुक्रवार को पूर्वान्ह 11 बजे से जिला प...
बस्तर मुन्ने’ कार्यक्रम एवं ’नियद नेल्लानार 2.0’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई...
जिले में एसआईएस लिमिटेड द्वारा 16 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा जवानों के पंजीय...
भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रवासी मजदूरों को 5 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेण्डर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी...
महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत सखी वन स्टॉप सेंटर राजनांदगांव में केसवर्कर के 1 पद, बहुद्देशीय कर्मचारी व रसोईया के 1 पद पर भर्ती के लिए प्राप्त...
समाज कल्याण विभाग द्वारा दृष्टिबाधित छात्र कीर्तन निषाद को उच्च शिक्षा में डिजिटल सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से नि:शुल्क मोबाइल उपलब्ध कराया गय...