पीएमश्री सेजेस जयनगर में बैगलेस एक्टिविटी डे का किया गया आयोजन

Posted On:- 2026-03-15




सूरजपुर (वीएनएस)। पीएमश्री सेजेस जयनगर में विद्यार्थियों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बैगलेस एक्टिविटी डे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर प्राथमिक वर्ग के बच्चों ने सलाद एवं फलों की सजावट (सलाद और फ्रूट डेकोरेशन) कर आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। वहीं मिडिल सेक्शन के विद्यार्थियों ने ईद पोस्टर, कार्ड तथा सुंदर चित्रकारी बनाकर अपनी कला का परिचय दिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में प्राचार्य श्रीमती पुष्पा राय तथा पूर्व प्राचार्य  वीरेन्द्र जायसवाल का विशेष मार्गदर्शन रहा। मिडिल सेक्शन की एचएम आरती गुप्ता के साथ शिक्षिका  श्रीमती श्वेता सिंह, श्रीमती अनीता जायसवाल, श्रीमती सुजाता पांडेय, श्रीमती निशा मिश्रा, श्रीमती अंजली यादव एवं  श्रीमती स्मृति श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग दिया।

इसी प्रकार प्राथमिक विभाग की एचएम श्रीमती मोनिका मलिक के साथ श्रीमती साक्षी जायसवाल, श्रीमती कलावती राजवाड़े,  नफीस खान,  महेन्द्र मिश्रा और श्रीमती खलेश्वरी राजवाड़े सहित अन्य शिक्षकों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय के  प्रबंधन द्वारा बताया गया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के रचनात्मक विकास, आत्मविश्वास और सीखने की रुचि को बढ़ाने में सहायक होती हैं।



Related News
thumb

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष का विरोध, महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण देने वाले ऐतिहासिक संवैधानिक संशोधन वि...


thumb

दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: लक्ष्मी राजवाड़े

महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन भ्रमण” योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प...


thumb

वेतन के बदले रिश्वत मांगने वाला खंड शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। बरमकेला क्षेत्र में ख...


thumb

किसानों को समर्थन मूल्य से किया जा रहा है वंचित: चोवाराम साहू

छत्तीसगढ़ साहू समाज के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चोवाराम साहू ने कबीरधाम जिले में दलहनी-तिलहनी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था को लेकर गंभी...


thumb

55 सड़क व 12 पुल का भूमिपूजन, सांसद पांडेय ने पीएम मोदी और सीएम साय...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व प्रधानमंत्री जनमन के अंतर्गत स्वीकृत ग्रामीण सड़कों व वृहद पुल निर्माण का वर्चुअल भूमि...


thumb

छात्र संघ चुनाव को लेकर NSUI का प्रदर्शन, सरकार पर दमन का आरोप

प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI का आंदोलन तेज हो गया है। शुक्रवार को उच्च शिक्षा मंत्री क...