दुग्ध उत्पादन से कमला बनीं लखपति दीदी, सालाना हो रही 1.5 लाख की शुद्ध बचत

Posted On:- 2026-03-15




तकनीक और आर्थिक सहयोग से बनीं सफल उद्यमी

अम्बिकापुर (वीएनएस)। ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वावलंबन और समृद्धि का नया आधार बन रहा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ’बिहान’ है। सरगुजा जिले के ग्राम चटिरमा की रहने वाली श्रीमती कमला मंडल आज जिले की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई हैं। कभी मात्र डेढ़ एकड़ की खेती पर आश्रित रहने वाली कमला आज उन्नत पशुपालन के जरिए ’लखपति दीदी’ के रूप में अपनी नई पहचान स्थापित कर चुकी हैं।

समूह के माध्यम से मिली आर्थिक मजबूती

श्रीमती कमला मंडल बताती हैं कि उनके जीवन में बदलाव की शुरुआत ’साईं बाबा स्वयं सहायता समूह’ से जुड़ने के बाद हुई। उन्होंने समूह के माध्यम से 60 हजार रुपये का ऋण लेकर पहली गाय खरीदी थी। बिहान योजना के तहत मिले मार्गदर्शन और वित्तीय सहायता का परिणाम है कि आज उनके पास गायों और बछड़ों का एक बड़ा कुनबा तैयार हो गया है। वे बताती हैं कि समूह के सदस्यों के आपसी सहयोग ने उन्हें हर कदम पर संबल प्रदान किया।

दुग्ध व्यवसाय से लाखों का टर्नओवर

पशुपालन के क्षेत्र में कमला ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। वर्तमान में वे सालाना लगभग 3.5 लाख रुपये का दूध बेच रही हैं। पशुओं के चारे और रखरखाव पर होने वाले 2 लाख रुपये के खर्च को काटकर उन्हें हर साल करीब 1.5 लाख रुपये की शुद्ध बचत हो रही है। इस आय ने उनकी पारिवारिक और आर्थिक स्थिति को पूरी तरह बदल कर रख दिया है।

मछली पालन और खेती में भी विस्तार

केवल पशुपालन ही नहीं, बल्कि कमला ने अपनी आजीविका के स्रोतों में विविधता लाते हुए खेती-बाड़ी और मछली पालन जैसे कार्यों को भी अपनाया है। ’बिहान’ योजना के जुड़ाव से मिले तकनीकी और आर्थिक सहयोग की बदौलत वे अब एक सफल उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बनाई हैं।

शासन की योजनाओं के लिए जताया आभार

अपनी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कमला मंडल ने कहा, “बिहान योजना की वजह से आज हम महिलाएं वास्तव में सशक्त हो रही हैं। इसके लिए उन्होंने  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया। कमला ने अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी समूह से जुड़कर शासन की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है। जिला प्रशासन द्वारा ’बिहान’ के आजीविका गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं आज लखपति दीदी बन रही हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिल रही है।



Related News
thumb

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष का विरोध, महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण देने वाले ऐतिहासिक संवैधानिक संशोधन वि...


thumb

दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: लक्ष्मी राजवाड़े

महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन भ्रमण” योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प...


thumb

वेतन के बदले रिश्वत मांगने वाला खंड शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। बरमकेला क्षेत्र में ख...


thumb

किसानों को समर्थन मूल्य से किया जा रहा है वंचित: चोवाराम साहू

छत्तीसगढ़ साहू समाज के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चोवाराम साहू ने कबीरधाम जिले में दलहनी-तिलहनी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था को लेकर गंभी...


thumb

55 सड़क व 12 पुल का भूमिपूजन, सांसद पांडेय ने पीएम मोदी और सीएम साय...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व प्रधानमंत्री जनमन के अंतर्गत स्वीकृत ग्रामीण सड़कों व वृहद पुल निर्माण का वर्चुअल भूमि...


thumb

छात्र संघ चुनाव को लेकर NSUI का प्रदर्शन, सरकार पर दमन का आरोप

प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI का आंदोलन तेज हो गया है। शुक्रवार को उच्च शिक्षा मंत्री क...