राजनांदगांव (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम राज्य के गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त की राशि को आधार बेस्ड भुगतान प्रणाली के माध्यम से देशभर के किसानों के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित किया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त के रूप में जिले के 102738 किसानों को 20 करोड़ 74 लाख रूपए का भुगतान किया गया। शासन के निर्देशानुसार इस अवसर को किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया गया। इसी क्रम में जिला पंचायत राजनांदगांव के सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जिला पंचायसत सदस्य प्रशांत कोडापे, कोमल सिंह राजपूत, संतोष अग्रवाल उपस्थित थे।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं किसानों को प्रधानमंत्री द्वारा गुवाहाटी से दिए गए संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से लाभान्वित होने वाले किसानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।
कोमल सिंह राजपूत ने पीएम किसान सम्मान निधि तथा कृषक उन्नति योजना से किसानों को होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी। संतोष अग्रवाल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को नवाचारी गतिविधियों से जोडऩे केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने कहा। उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा आजीविका के लिए केवल कृषि फार्म पर निर्भर रहने वाले देश के लघु, सीमांत तथा दीर्घ कृषकों को वर्षभर कृषि फार्म में कोई भी आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़े, इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए वर्ष 2019 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की शुरूआत की गई थी। इस योजना के माध्यम से किसानों को हर 3 माह में 2000 रूपए के मान से कुल 6000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कृषक उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण देने वाले ऐतिहासिक संवैधानिक संशोधन वि...
महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन भ्रमण” योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प...
छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। बरमकेला क्षेत्र में ख...
छत्तीसगढ़ साहू समाज के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चोवाराम साहू ने कबीरधाम जिले में दलहनी-तिलहनी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था को लेकर गंभी...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व प्रधानमंत्री जनमन के अंतर्गत स्वीकृत ग्रामीण सड़कों व वृहद पुल निर्माण का वर्चुअल भूमि...
प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI का आंदोलन तेज हो गया है। शुक्रवार को उच्च शिक्षा मंत्री क...