उचित मूल्य दुकान संचालकों की ली गई बैठक

Posted On:- 2026-03-15




राशन वितरण में पारदर्शिता और सुव्यवस्था पर जोर

सूरजपुर (वीएनएस)। जनपद सभाकक्ष सूरजपुर में आज सूरजपुर विकासखंड के समस्त उचित मूल्य दुकान संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राशन वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने, लंबित कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने तथा हितग्राहियों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए गए।

ई-केवाईसी   और लंबित राशि जमा करने के निर्देश

बैठक में दुकान संचालकों को निर्देशित किया गया कि सभी हितग्राहियों का लंबित ई-केवाईसी शीघ्र पूर्ण किया जाए। इस हेतु गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध "मेरा ई-केवाईसी" के माध्यम से हितग्राहियों को स्वयं ई-केवाईसी करने के लिए प्रेरित करने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही जनवरी एवं फरवरी माह की लंबित डी.ओ. राशि अविलंब जमा कराने को कहा गया।

मार्च वितरण एवं चावल उत्सव

दुकान संचालकों को मार्च माह का राशन वितरण 20 तारीख तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही प्रत्येक माह की 7 तारीख को "चावल उत्सव" आयोजित करने तथा आगामी 3 माह के लिए एकमुश्त भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

मृत हितग्राहियों की सूची प्रस्तुत करें

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि दुकान संचालक अपने क्षेत्र के मृत हितग्राहियों के नाम की सूची शीघ्र प्रस्तुत करें, ताकि राशन कार्ड से उनके नाम की विधिवत कटौती की जा सके और वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।

दुकानों में साफ-सफाई और जानकारी प्रदर्शन अनिवार्य दुकान संचालकों को निर्देश दिया गया कि एक सप्ताह के भीतर अपनी दुकानों में साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था तथा हितग्राहियों के लिए मूलभूत जानकारी का प्रदर्शन (डिस्प्ले बोर्ड) सुनिश्चित किया जाए, जिससे हितग्राहियों को उनके अधिकारों और सुविधाओं की जानकारी सहजता से प्राप्त हो सके।

बैठक में विकासखंड सूरजपुर के समस्त उचित मूल्य दुकान संचालक उपस्थित रहे।



Related News
thumb

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष का विरोध, महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण देने वाले ऐतिहासिक संवैधानिक संशोधन वि...


thumb

दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: लक्ष्मी राजवाड़े

महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन भ्रमण” योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प...


thumb

वेतन के बदले रिश्वत मांगने वाला खंड शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। बरमकेला क्षेत्र में ख...


thumb

किसानों को समर्थन मूल्य से किया जा रहा है वंचित: चोवाराम साहू

छत्तीसगढ़ साहू समाज के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चोवाराम साहू ने कबीरधाम जिले में दलहनी-तिलहनी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था को लेकर गंभी...


thumb

55 सड़क व 12 पुल का भूमिपूजन, सांसद पांडेय ने पीएम मोदी और सीएम साय...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व प्रधानमंत्री जनमन के अंतर्गत स्वीकृत ग्रामीण सड़कों व वृहद पुल निर्माण का वर्चुअल भूमि...


thumb

छात्र संघ चुनाव को लेकर NSUI का प्रदर्शन, सरकार पर दमन का आरोप

प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI का आंदोलन तेज हो गया है। शुक्रवार को उच्च शिक्षा मंत्री क...