सूरजपुर (वीएनएस)। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे प्रदेश में 22 मार्च 2026 को राज्यव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आकलन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिले में सफलतापूर्वक परीक्षा संचालन करने के लिए राज्य,संभाग एवं जिले स्तर पर कई बैठकें हुई है परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन किए जाने के लिए जिले के आदरणीय कलेक्टर महोदय के सफल मार्गदर्शन परीक्षा आयोजित की जाएगी। कलेक्टर,सीईओ जिला पंचायत ,डीईओ ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। जिला परियोजना अधिकारी डॉ मोहन साहू ने जानकरी दी है कि उक्त परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक उम्र के असाक्षर जिनके द्वारा उल्लास साक्षरता केन्द्र में अध्यापन कार्य कर रहा हो, ऐसे समस्त नवसाक्षर जो पढ़ना- लिखना अभियान/उल्लास कार्यक्रम तहत महापरीक्षा में सम्मिलित हुए है। किन्तु अपरिहार्य कारणों से राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान नई दिल्ली द्वारा प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं हो सका, ऐसे नवसाक्षर जिन्हें लम्बी अंतराल के कारण पढ़ना-लिखना या दैनिक जीवन में उपयोगी आवश्यक जोड़-घटाना नहीं आता हो, उन्हें सम्मिलित कराया जाएगा। उन्होंने बताया है कि कार्यक्रम पूर्णतः स्वयंसेविता कर्तव्यबोध पर आधारित है। इस कार्यक्रम में शिक्षार्थी के रूप में 9वीं से 12वीं तक के विद्यालयी बच्चों को जोड़ा जाना है। जिनके लिए शासन द्वारा स्थानीय एवं बोर्ड परीक्षा में 10 असाक्षरों को साक्षर करने पर 10 अंक बोनस दिए जाने का प्रावधान है। उल्लास साक्षरता केन्द्र के संचालन का कार्यक्रम मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेवानिवृत शासकीय कर्मचारी, स्व-सहायता समूह के सदस्य, पूर्व में शिक्षित हुए नव साक्षर के माध्यम से कराया जाना है।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण देने वाले ऐतिहासिक संवैधानिक संशोधन वि...
महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन भ्रमण” योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प...
छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। बरमकेला क्षेत्र में ख...
छत्तीसगढ़ साहू समाज के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चोवाराम साहू ने कबीरधाम जिले में दलहनी-तिलहनी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था को लेकर गंभी...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व प्रधानमंत्री जनमन के अंतर्गत स्वीकृत ग्रामीण सड़कों व वृहद पुल निर्माण का वर्चुअल भूमि...
प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI का आंदोलन तेज हो गया है। शुक्रवार को उच्च शिक्षा मंत्री क...