पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान आज संभव, शाम को होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

Posted On:- 2026-03-15




नई दिल्ली (वीएनएस)। देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान जल्द किया जा सकता है। निर्वाचन आयोग इस संबंध में रविवार शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। आयोग द्वारा जिन राज्यों में चुनाव की तारीखें घोषित की जा सकती हैं, उनमें पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और असम शामिल हैं। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान संभव है।

जानकारी के अनुसार इन सभी राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त होने वाला है। ऐसे में चुनाव आयोग पहले ही तैयारियों को अंतिम रूप दे चुका है। चुनाव को ध्यान में रखते हुए संबंधित राज्यों में मतदाता सूची का विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) भी पूरा कर लिया गया है और अंतिम मतदाता सूचियां प्रकाशित की जा चुकी हैं।

उधर, संभावित चुनावों को देखते हुए राजनीतिक दलों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कई दलों ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है, वहीं कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के लिए अपने कुछ उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। अब सभी की नजरें चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हुई हैं।



Related News
thumb

भारत से इस वर्ष 1.75 लाख से अधिक लोग करेंगे हज

भारत से 2026 की हज यात्रा शनिवार से शुरू हो रही है, पहला बैच आज सऊदी अरब के मक्का के लिए रवाना हुआ। सुबह से ही पहली उड़ान के लिए यात्री हवाई अड्डे ...


thumb

1973 के बाद से क्यों नहीं हुआ परिसीमन, महिला आरक्षण के लिए ये क्यों...

महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने लोकसभा में 3 विधेयक पेश किए हैं। इनमें परिसीमन विधेयक, 2026, संविधान (131वां...


thumb

लोकसभा में राहुल गांधी बोले- इन विधेयकों का महिलाओं से कोई लेना-देन...

लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने के लिए सीटों के परिसीमन से जुड़े 3 विधेयकों पर लोकसभा में दूसरे दिन चर्चा जारी है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल ग...


thumb

संसद में अमित शाह बोले-INDI गठबंधन विधेयकों का नहीं, महिला आरक्षण क...

महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने लोकसभा में 3 विधेयक पेश किए हैं। इन पर आज दूसरे दिन चर्चा जारी है।इस दौरान गृह मंत्री अ...


thumb

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, सीएम हिमंता बोले- अब असम म...

सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की ट्रांजिट जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उन्हें आत्मसमर...


thumb

जादूगर पकड़ा गया', पीएम मोदी पर राहुल गांधी के बयान से भाजपा आगबबूल...

लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर बहस के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को 'जादूगर' कहकर एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया, जिससे सदन में भारी हंग...