नई दिल्ली (वीएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग ने 15 मार्च को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी में एक चरण और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। सभी राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली गई है।
चुनाव कार्यक्रम
केरल – 9 अप्रैल
असम – 9 अप्रैल
पुदुचेरी – 9 अप्रैल
तमिलनाडु – 23 अप्रैल
पश्चिम बंगाल – 23 और 29 अप्रैल
मतगणना – 4 मई
मतदाताओं और मतदान केंद्रों के आंकड़े
चुनाव आयोग के अनुसार इन पांच राज्यों में कुल लगभग 17.4 करोड़ मतदाता हैं। इनमें पश्चिम बंगाल में 6.44 करोड़, असम में 2.5 करोड़ और केरल में करीब 2.70 करोड़ मतदाता शामिल हैं।
इन राज्यों में कुल 2.18 लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि चुनाव ड्यूटी के लिए करीब 25 लाख अधिकारी-कर्मचारी और 8.5 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।
चुनाव में नई व्यवस्थाएं
आयोग ने इस बार मतदान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए कई नई व्यवस्थाएं की हैं। इनमें मतदान केंद्रों पर मोबाइल जमा करने की सुविधा, ईवीएम बैलेट यूनिट पर उम्मीदवारों की रंगीन फोटो और बड़े फॉन्ट में नाम, प्रत्येक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाता की सीमा और 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग शामिल है।
इसके अलावा मतदान प्रतिशत की जानकारी हर दो घंटे में ECINET प्लेटफॉर्म पर अपलोड की जाएगी, जबकि मतदाता सेवाओं के लिए एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध कराया जाएगा।
सीईसी का बयान
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि इन राज्यों की भौगोलिक और सांस्कृतिक परिस्थितियां अलग-अलग हैं, इसलिए स्वच्छ और सटीक मतदाता सूची सुनिश्चित करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कराया गया है। उन्होंने कहा कि उद्देश्य यह है कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से बाहर न रहे और कोई अयोग्य व्यक्ति सूची में शामिल न हो।
भारत से 2026 की हज यात्रा शनिवार से शुरू हो रही है, पहला बैच आज सऊदी अरब के मक्का के लिए रवाना हुआ। सुबह से ही पहली उड़ान के लिए यात्री हवाई अड्डे ...
महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने लोकसभा में 3 विधेयक पेश किए हैं। इनमें परिसीमन विधेयक, 2026, संविधान (131वां...
लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने के लिए सीटों के परिसीमन से जुड़े 3 विधेयकों पर लोकसभा में दूसरे दिन चर्चा जारी है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल ग...
महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने लोकसभा में 3 विधेयक पेश किए हैं। इन पर आज दूसरे दिन चर्चा जारी है।इस दौरान गृह मंत्री अ...
सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की ट्रांजिट जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उन्हें आत्मसमर...
लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर बहस के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को 'जादूगर' कहकर एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया, जिससे सदन में भारी हंग...