रायगढ़ (वीएनएस)। रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के आमाघाट में अवैध अफीम खेती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने झारखंड में दबिश देकर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
60 हजार से ज्यादा अफीम पौधे किए गए थे जब्त
मामले में पहले ही कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आमाघाट क्षेत्र के खर्राघाट भैर नाला किनारे स्थित खेत से 60,326 अफीम पौधे बरामद किए थे, जिनका कुल वजन करीब 2877 किलोग्राम पाया गया। इसके साथ ही 3.02 किलोग्राम अफीम (करीब 15 लाख रुपये मूल्य) भी जब्त की गई थी।
जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी मार्शल संगा अपने सहयोगियों एमानुएल भेंगरा और सीप्रियन भेंगरा के साथ मिलकर अवैध खेती कर रहा था। मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
जंगल में छिपे आरोपी को दबोचा
फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों को ओडिशा और झारखंड भेजा गया था। लगातार पीछा करते हुए टीम आरोपियों के गांव तक पहुंची, लेकिन पुलिस की भनक लगते ही आरोपी पहाड़ी और जंगल क्षेत्र में छिप गए।
स्थानीय पुलिस की मदद से चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान एमानुएल भेंगरा को जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उसके पास से मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।
एक आरोपी अब भी फरार
मामले में दूसरा आरोपी सीप्रियन भेंगरा अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज इस मामले में आगे की जांच जारी है और अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार राज्य में “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं को आम जनता तक प्र...
विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना की सम्पूर्ण प्रक्रिया को 01 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से संचालित करने के लिए सरगुजा संभाग के...
छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा दंतेवाड़ा जिले के विकासखण्ड-गीदम के बड़े कारंली एनीकट में तटरक्षण कार्य हेतु 4 करोड़ 97 लाख 65 हजार रूपए स्वीकृत...
छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा संचालित चिन्हारी योजना राज्य की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाकारों को नई पहचान देने का सशक्त माध्...
जल जीवन मिशन ने छत्तीसगढ़ के बुलगा (Bulga) जैसे गांवों में घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाकर जीवन स्तर को बदल दिया है। बुलगा गाँव में अब हर घर में नल का ...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में टिकाऊ और जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम म...