मुंबई (वीएनएस)। भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को जोरदार तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की। BSE Sensex 1065 अंकों की बढ़त के साथ 73,761 पर खुला, जबकि NSE Nifty 50 336 अंक चढ़कर 22,849 पर पहुंच गया।
बाजार में इस तेजी के पीछे वैश्विक संकेतों का बड़ा हाथ रहा। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप के बयान से हालात कुछ नरम पड़े, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई और निवेशकों का भरोसा बढ़ा।
ऑटो, मेटल, पीएसयू बैंक और डिफेंस सेक्टर में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। वहीं बैंकिंग शेयरों—HDFC Bank, ICICI Bank और State Bank of India—ने बाजार को मजबूती दी।
GIFT Nifty में भी तेज उछाल ने पहले ही मजबूत शुरुआत के संकेत दे दिए थे। साथ ही रुपये में हल्की मजबूती और वोलैटिलिटी इंडेक्स (VIX) में गिरावट से निवेशकों का डर कम हुआ है। हालांकि वैश्विक हालात को देखते हुए बाजार में आगे उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
वैश्विक स्तर पर बढ़ते संघर्ष और ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के बीच भारत ने अपने नए ‘राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान’ (NDC) लक्ष्यों के जरिए ज...
मंगलवार को सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह कारोबार के दौरान 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट म...
उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। एक दिन पहले भारी गिरावट के बाद बाजार ने संभलने की कोशिश की औ...
फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमाटो ने एक बार फिर अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ा दी है, जिससे ग्राहकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। कंपनी ने प्रति ऑर्डर प्लेटफॉर...
देशभर में ईंधन की कीमतों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। तेल विपणन कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में करीब 2 से 2.3 रुपये प्रति लीटर तक की...