सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका

Posted On:- 2026-03-24




मुंबई (वीएनएस)। मंगलवार को सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह कारोबार के दौरान 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में सोना 2,094 रुपए यानी 1.50% टूटकर 1,37,166 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। दिन के कारोबार में सोना 1,36,684 के निचले और 1,38,450 के ऊपरी स्तर तक गया।


वहीं 5 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में चांदी 9,837 रुपए यानी 4.37% गिरकर 2,15,330 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। चांदी का न्यूनतम स्तर 2,15,330 और उच्चतम स्तर 2,19,658 रुपए रहा।


कीमतों में इस गिरावट की प्रमुख वजह डॉलर की मजबूती मानी जा रही है। Dollar Index 0.51% बढ़कर 99.23 पर पहुंच गया, जिससे कीमती धातुओं पर दबाव बना। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 1.67% गिरकर 4,356 डॉलर प्रति औंस और चांदी 3.78% टूटकर 66.73 डॉलर प्रति औंस पर रही।


पिछले एक सप्ताह में सोना 13% और एक महीने में 15% से ज्यादा गिर चुका है, जबकि चांदी में साप्ताहिक 16% और मासिक 24% की तेज गिरावट देखी गई है।



Related News
thumb

भारत के नए NDC लक्ष्य मजबूत संकेत, ऊर्जा सुरक्षा और हरित विकास पर स...

वैश्विक स्तर पर बढ़ते संघर्ष और ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के बीच भारत ने अपने नए ‘राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान’ (NDC) लक्ष्यों के जरिए ज...


thumb

शेयर बाजार में दमदार शुरुआत, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछला

भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को जोरदार तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की। BSE Sensex 1065 अंकों की बढ़त के साथ 73,761 पर खुला, जबकि NSE Nifty 50 336...


thumb

उतार-चढ़ाव भरे दिन में बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। एक दिन पहले भारी गिरावट के बाद बाजार ने संभलने की कोशिश की औ...


thumb

जोमाटो ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, अब हर ऑर्डर पर देना होगा ज्यादा शुल्क

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमाटो ने एक बार फिर अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ा दी है, जिससे ग्राहकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। कंपनी ने प्रति ऑर्डर प्लेटफॉर...


thumb

प्रीमियम पेट्रोल महंगा, औद्योगिक डीजल में भारी उछाल; आम उपभोक्ताओं ...

देशभर में ईंधन की कीमतों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। तेल विपणन कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में करीब 2 से 2.3 रुपये प्रति लीटर तक की...