रायगढ़ (वीएनएस)। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय युवक किशोर दास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना रविवार सुबह की है, जब वह घर से नदी जाने निकला था और कुछ घंटों बाद उसका शव फंदे पर लटका मिला।
परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता हुकुमदास वैष्णव का कहना है कि लगातार मानसिक प्रताड़ना, धमकियां और आर्थिक दबाव के चलते किशोर ने यह कदम उठाया।
बताया गया कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच गांव या शहर में रहने को लेकर विवाद चल रहा था, जो समय के साथ बढ़ता गया।
परिवार के अनुसार, ससुराल पक्ष द्वारा बार-बार दबाव और धमकी दी जाती थी। हाल ही में कोतरा रोड के पास युवक से मारपीट और जबरन पैसे ट्रांसफर कराने का भी आरोप है।
पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और सभी पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार राज्य में “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं को आम जनता तक प्र...
विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना की सम्पूर्ण प्रक्रिया को 01 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से संचालित करने के लिए सरगुजा संभाग के...
छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा दंतेवाड़ा जिले के विकासखण्ड-गीदम के बड़े कारंली एनीकट में तटरक्षण कार्य हेतु 4 करोड़ 97 लाख 65 हजार रूपए स्वीकृत...
छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा संचालित चिन्हारी योजना राज्य की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाकारों को नई पहचान देने का सशक्त माध्...
जल जीवन मिशन ने छत्तीसगढ़ के बुलगा (Bulga) जैसे गांवों में घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाकर जीवन स्तर को बदल दिया है। बुलगा गाँव में अब हर घर में नल का ...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में टिकाऊ और जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम म...