मोहला (वीएनएस)। शासन की महतारी वंदन योजना ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के तहत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति करने तथा भविष्य के लिए बचत करने हेतु प्रेरित कर रही है।
विकासखंड मोहला के ग्राम मोहभट्टटा निवासी रमीत बाई कोरेटी इस योजना के माध्यम से आत्मनिर्भरता का उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का वे सुनियोजित ढंग से उपयोग कर रही हैं, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। कोरेटी अपने गांव में सीएससी सेंटर एवं अटल डिजिटल केंद्र संचालित कर रही हैं। उनके पति कृषि कार्य से जुड़े हैं, जबकि स्वयं रमीत बाई ने कंप्यूटर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया। उन्होंने बताया कि अपनी शिक्षा और मेहनत के बल पर आज वे एक आत्मनिर्भर महिला के रूप में स्थापित हो पाई हैं।
महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि ने उनके कार्य को और मजबूती प्रदान की है। इस अतिरिक्त आर्थिक सहयोग से उन्हें अपने डिजिटल सेवा केंद्र के संचालन में सहायता मिली है। साथ ही वे इस राशि का एक हिस्सा अपनी बेटी के सुकन्या समृद्धि खाते में नियमित रूप से जमा कर रही हैं, जिससे भविष्य में उसकी शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जा सके।
रमीत बाई कोरेटी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील एवं त्वरित पहल के परिणामस्वरूप जिले के विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत ग्राम पगुराबहार(सराईटोली) निवासी अमित राम ...
कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार राजस्व विभाग में एक सराहनीय पहल के तहत सेवानिवृत्त पटवारी बोनिफास खलखो को उनके सेवानिवृत्ति दिवस पर ही अंतिम प...
प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं का असर अब जमीनी स्तर पर साफ नजर आने लगा है। तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत एक पीड़ित परिवार को बड़ी राहत म...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ सहित जशपुर जिले में “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन किया जायेगा। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभि...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु प्रभावी एवं संवेदनशील पहल की जा रही है। साथ ही...
छत्तीसगढ़ में जनकल्याण और विकास को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पिछले वर्ष 31 मई 2025 को धमतरी में आयोजित सुशासन तिहार (समाधा...