कलेक्टर प्रजापति ने मोहला के निर्माणाधीन हाट बाजार का किया निरीक्षण

Posted On:- 2026-03-24




मोहला (वीएनएस)। जिले के विकास कार्यों की सतत मॉनिटरिंग के तहत कलेक्टर प्रजापति ने आज मोहला स्थित निर्माणाधीन हाट बाजार का स्थल निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हाट बाजार निर्माण कार्य को तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि व्यवसायियों को शीघ्र ही बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड संभागीय कार्यालय दुर्ग से कार्यपालन अभियंता परमेश्वर प्रसाद जायसवाल, उप अभियंता परिवेश ठाकुर, सहायक अभियंता अजय प्रताप सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने कलेक्टर को हाट बाजार के प्रस्तावित ले-आउट एवं विभिन्न निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर ने ले-आउट का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक सुधार के सुझाव भी दिए, जिससे हाट बाजार परिसर को अधिक सुव्यवस्थित एवं उपयोगी बनाया जा सके। कलेक्टर प्रजापति ने कहा कि निर्माण कार्यों को कार्ययोजना के अनुरूप चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने प्रत्येक कार्य के लिए समयबद्ध योजना तैयार कर उसी के अनुसार क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो। साथ ही उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता तथा तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने हाट बाजार में मौजूद पुराने स्ट्रक्चर का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्देशित किया कि पुराने भवनों एवं संरचनाओं की मरम्मत कर उन्हें उपयोगी एवं बेहतर बनाया जाए, ताकि उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित हो सके।

इसके साथ ही कलेक्टर ने मानपुर में प्रस्तावित हाट बाजार निर्माण कार्य की भी जानकारी ली। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि स्थल की साफ-सफाई का कार्य किया जा चुका है तथा शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। कलेक्टर ने मानपुर हाट बाजार का कार्य भी समय-सीमा में प्रारंभ कर प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।




Related News
thumb

केरल से एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया अमित राम का पार्थिव शरीर, जहां स...

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील एवं त्वरित पहल के परिणामस्वरूप जिले के विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत ग्राम पगुराबहार(सराईटोली) निवासी अमित राम ...


thumb

सेवानिवृत्ति के दिन ही पटवारी बोनिफास खलखो को मिला पीपीओ

कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार राजस्व विभाग में एक सराहनीय पहल के तहत सेवानिवृत्त पटवारी बोनिफास खलखो को उनके सेवानिवृत्ति दिवस पर ही अंतिम प...


thumb

हादसे में मृतक परिवार को बड़ी राहतः 2 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं का असर अब जमीनी स्तर पर साफ नजर आने लगा है। तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत एक पीड़ित परिवार को बड़ी राहत म...


thumb

शिविरों में होगा समस्याओं का त्वरित समाधान, कलेक्टर ने नोडल अधिकारि...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ सहित जशपुर जिले में “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन किया जायेगा। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभि...


thumb

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिल...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु प्रभावी एवं संवेदनशील पहल की जा रही है। साथ ही...


thumb

धमतरी में विकास और सुशासन का नया अध्याय : जनता से किया वादा निभाया,...

छत्तीसगढ़ में जनकल्याण और विकास को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पिछले वर्ष 31 मई 2025 को धमतरी में आयोजित सुशासन तिहार (समाधा...