टीबी उन्मूलन में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी : नम्रता सिंह

Posted On:- 2026-03-25




विश्व क्षय रोग दिवस पर मोहला में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, 100 दिवसीय उन्मूलन अभियान का हुआ शुभारंभ

मोहला (वीएनएस)। विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सविता सोरी एवं रेखा कोठारी, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, स्थानीय जनप्रतिनिधि  सुरजीत ठाकुर,  कन्हैया राजपूत,  अब्दुल सालिक सहित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.आर. मण्डावी, जिला क्षय अधिकारी डॉ. एस.आर. कोवाची, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राकेश वर्मा तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिले में 100 दिवसीय सघन टीबी उन्मूलन अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है और सभी को मिलकर इस अभियान को सफल बनाना होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि टीबी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं और निःशुल्क उपचार का लाभ उठाएं।

इस अभियान के अंतर्गत टीबी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक मरीज तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा टीबी उन्मूलन की शपथ ली गई तथा आमजन को टीबी के लक्षण, जांच एवं निःशुल्क उपचार के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिले की 104 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह द्वारा गांधी जी की प्रतिमा एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही टीबी नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया।



Related News
thumb

केरल से एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया अमित राम का पार्थिव शरीर, जहां स...

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील एवं त्वरित पहल के परिणामस्वरूप जिले के विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत ग्राम पगुराबहार(सराईटोली) निवासी अमित राम ...


thumb

सेवानिवृत्ति के दिन ही पटवारी बोनिफास खलखो को मिला पीपीओ

कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार राजस्व विभाग में एक सराहनीय पहल के तहत सेवानिवृत्त पटवारी बोनिफास खलखो को उनके सेवानिवृत्ति दिवस पर ही अंतिम प...


thumb

हादसे में मृतक परिवार को बड़ी राहतः 2 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं का असर अब जमीनी स्तर पर साफ नजर आने लगा है। तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत एक पीड़ित परिवार को बड़ी राहत म...


thumb

शिविरों में होगा समस्याओं का त्वरित समाधान, कलेक्टर ने नोडल अधिकारि...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ सहित जशपुर जिले में “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन किया जायेगा। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभि...


thumb

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिल...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु प्रभावी एवं संवेदनशील पहल की जा रही है। साथ ही...


thumb

धमतरी में विकास और सुशासन का नया अध्याय : जनता से किया वादा निभाया,...

छत्तीसगढ़ में जनकल्याण और विकास को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पिछले वर्ष 31 मई 2025 को धमतरी में आयोजित सुशासन तिहार (समाधा...