आंवला और मिश्री का नाम एक साथ सुनते ही आपको यह कॉम्बिनेशन थोड़ा अजीब लगे, लेकिन आयुर्वेद में इसे सेहत के लिए बेहद असरदार माना गया है। खट्टे स्वाद वाला आंवला और मीठी मिश्री मिलकर न सिर्फ स्वाद का संतुलन बनाते हैं, बल्कि शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व भी देते हैं। चलिए जानते हैं इनका एक साथ सेवन करने से सेहत को कौन से फायदे मिलते हैं? साथ ही क्या है इस्तेमाल का सही तरीका
आंवला और मिश्री के फायदे:
एसिडिटी और पेट की जलन: सुबह-शाम 2 ग्राम आंवला चूर्ण और मिश्री का सेवन करने से सीने की जलन और एसिडिटी से तुरंत राहत मिल सकती है। यह मिश्रण शरीर की अतिरिक्त गर्मी को कम करता है और कमजोरी को दूर कर एनर्जी बढ़ाता है।
ब्लड प्यूरिफायर: ब्लड प्यूरिफाई करने में आंवला और मिश्री का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। ये पहले तो शरीर में जमा गंदगी को छानने का काम करता है। उसके बाद ये इस मल के द्वारा शरीर से बाहर निकाल देता है। इससे खून साफ हो जाता है और ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है।
पेट के कीड़ों से राहत: आँवला और मिश्री का सेवन पेट के कीड़ों से राहत दिलाने में मदद कर सकता है, क्योंकि आँवला में प्राकृतिक रूप से एंटी-पैरासिटिक गुण पाए जाते हैं। यह पेट के कीड़ों के लिए एक आयुर्वेदिक उपचार है।
वेट लॉस में कारगर: वजन घटाने वालों के लिए आंवला और मिश्री का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। ये फाइबर की तरह काम करता है और पानी सो सोख कर मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है। इससे फैट को पचाने में आसानी होती है और वेट लॉस में मदद मिलती है।
आंवला और मिश्री का सेवन कैसे करें?
आंवला और मिश्री को मिलाकर लेने के लिए पहले तो, आंवला पाउडर लें। इसका एक चम्मच, 1 कप गिलास पानी में मिलाएं और इसमें मिश्री मिला कर रख दें। 1 घंटे के बाद इस पानी को पूरा मिलाएं और इसका सेवन करें।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आंवला में विटामिन सी की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। विटामिन सी के अलावा आंवला एंटीऑक्सीडेंट, पॉलीफेनोल्स, फ्लेव...
खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अगर आप डायबिटीज की चपेट ...
आजकल हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए लोग अपनी डाइट में कई बदलाव कर रहे हैं। इन्हीं में से एक है सुबह अंकुरित मूंग (Sprouted Moong) खाना। यह एक ऐसा ...
गर्मियों के मौसम में कई लोग बड़े चाव के साथ सत्तू का ठंडा-ठंडा शरबत पीते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सत्तू का शरबत टेस्ट में जितना अच्छा हो...
शरीर को स्वस्थ रखने में लिवर और किडनी मदद करती है। जो खून और शरीर में जमा अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकलने में मदद करते हैं। लेकिन इसके लिए लिवर और ...