आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आंवला में विटामिन सी की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। विटामिन सी के अलावा आंवला एंटीऑक्सीडेंट, पॉलीफेनोल्स, फ्लेवोनोइड्स, टैनिन और गैलिक एसिड से भी भरपूर होता है। आंवला में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन ई, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। यही वजह है कि पोषण का भंडार आंवला को ओवरऑल हेल्थ के लिए वरदान माना जाता है।
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद- आंवला में मौजूद तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखने का काम कर सकते हैं। अगर आप अपनी हार्ट हेल्थ को सुधारना चाहते हैं, तो आंवला खाना शुरू कर सकते हैं। डायबिटीज पेशेंट्स के लिए भी आंवला काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको बता दें कि आंवला शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम भी कर सकता है।
पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाए- क्या आप जानते हैं कि आंवला को गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है क्योंकि आंवला में फाइबर की मात्रा पाई जाती है? अगर आपको अक्सर कब्ज, गैस और एसिडिटी रहती है, तो पेट से जुड़ी इन समस्याओं को अलविदा कहने के लिए आंवला को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है।
लिमिट में रहकर सेवन कीजिए- आंवला में विटामिन सी की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है यानी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आंवला खाया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए आंवला का सेवन करने की सलाह दी जाती है। ध्यान रहे कि आपको सही मात्रा में और सही तरीके से ही औषधीय गुणों से भरपूर आंवला का सेवन करना चाहिए। अगर आप लिमिट से ज्यादा आंवला खाते हैं, तो आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।
खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अगर आप डायबिटीज की चपेट ...
आजकल हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए लोग अपनी डाइट में कई बदलाव कर रहे हैं। इन्हीं में से एक है सुबह अंकुरित मूंग (Sprouted Moong) खाना। यह एक ऐसा ...
गर्मियों के मौसम में कई लोग बड़े चाव के साथ सत्तू का ठंडा-ठंडा शरबत पीते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सत्तू का शरबत टेस्ट में जितना अच्छा हो...
शरीर को स्वस्थ रखने में लिवर और किडनी मदद करती है। जो खून और शरीर में जमा अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकलने में मदद करते हैं। लेकिन इसके लिए लिवर और ...
आंवला और मिश्री का नाम एक साथ सुनते ही आपको यह कॉम्बिनेशन थोड़ा अजीब लगे, लेकिन आयुर्वेद में इसे सेहत के लिए बेहद असरदार माना गया है। खट्टे स्वाद व...