सपा वालों ने नोएडा को बनाया था अपनी लूट का एटीएम : प्रधानमंत्री मोदी

Posted On:- 2026-03-28




ग्रेटर नोएडा (वीएनएस)। गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का एटीएम बना लिया था। कांग्रेस और उत्तर प्रदेश की पिछली सरकारों ने इस एयरपोर्ट की नींव तक नहीं पड़ने दी थी। जेवर में एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, यह एक ऐसा एयरपोर्ट बन रहा है, जहां हर दो मिनट में एक जहाज उड़ान भरेगा। पहले सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का एटीएम बना लिया था। लेकिन आज भाजपा सरकार में वही नोएडा उत्तर प्रदेश के विकास का सशक्त इंजन बन रहा है।

जेवर एयरपोर्ट 'डबल इंजन' सरकार की कार्य संस्कृति का भी बहुत अच्छा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि 2003 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने इस एयरपोर्ट को मंजूरी दी थी, लेकिन एयरपोर्ट नहीं बना। केंद्र में कांग्रेस और यहां (उत्तर प्रदेश) की पहले की सरकारों ने सालों तक इस एयरपोर्ट की नींव तक नहीं पड़ने दी। 2004 से 2014 तक यह एयरपोर्ट फाइलों में ही दबा रहा। जब हमारी सरकार बनी तो उस समय उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार की थी। शुरू के दो तीन सालों में सपा वालों ने इस पर काम नहीं होने दिया, लेकिन जैसे ही यहां भाजपा की सरकार बनी, तो जेवर एयरपोर्ट की नींव पड़ी, निर्माण भी हुआ और आज उद्घाटन भी हो गया है।

पीएम मोदी ने कहा, नोएडा को पहले अंधविश्वास के कारण अपने हाल पर छोड़ दिया गया था, कुर्सी जाने के डर से पहले के सत्ताधारी यहां आने से डरते थे। मुझे याद है, जब यहां सपा सरकार थी और मैंने नोएडा आने का कार्यक्रम बनाया, तो मुख्यमंत्री इतने डरे हुए थे कि वे उस कार्यक्रम में नहीं आए। मुझे भी डराने की कोशिश की गई, कहा गया कि 'नोएडा मत जाइए मोदी जी, अभी-अभी प्रधानमंत्री बने हैं।' मैंने कहा कि 'मैं उस धरती का आशीर्वाद लेने जा रहा हूं, जो मुझे लंबे अरसे तक सेवा करने का मौका देगी।' आज वही इलाका पूरी दुनिया का स्वागत करने के लिए तैयार है। यह पूरा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त कर रहा है।



Related News
thumb

RBI ने बैंकों को दिया रोजाना लिमिट लागू करने का निर्देश

रुपए में गिरावट को रोकने और सट्टेबाजी (स्पेकुलेटिव ट्रेडिंग) पर लगाम लगाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकों को नया निर्देश दिया है।


thumb

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती, क्या सस्ता मिलेगा ईंधन?

ईरान युद्ध से उपजे तेल संकट के बीच सरकार बड़ा कदम उठाया है। केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपये की कटौती की है।पेट्रोल पर ड...


thumb

पीएम मोदी और मैं निपट लेंगे...ईरान से जंग को बीच ट्रंप का चौंकाने व...

।प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा कि राष्ट्रपति ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का उपयोगी आदान-प्रदान हुआ। भारत तनाव कम करने...


thumb

मध्य पूर्व संकट के बीच सरकार का आश्वासन, देश में पर्याप्त ईंधन भंड...

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पुष्टि की है कि भारत के पास कच्चे तेल, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार है, और पश्चिम एशिया में चल रहे संघ...


thumb

डीएसी ने सेना के आधुनिकीकरण के लिए 23 लाख करोड़ के प्रस्तावों को मं...

रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने शुक्रवार को भारतीय सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के उद्देश्य से 23 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी। यह मंजू...