10 हजार की सहायता राषि बनी सहारा, बेटियों की पढ़ाई में लगा रहे शिवलाल साहू

Posted On:- 2026-03-30




भूमिहीन कृषक शिवलाल साहू के लिए वरदान बनी दीनदयाल योजना

गरियाबंद (वीएनएस)। फिंगेश्वर विकासखण्ड के रोहिणा ग्राम पंचायत के आश्रित गांव सेम्हराडीह निवासी शिवलाल साहू के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना एक महत्वपूर्ण सहारा बना है। इस योजना के तहत उन्हें 10 हजार रूपये की एकमुश्त सहायता राशि प्राप्त हुई। जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आयी है। उन्होंने बताया कि वे वर्षों से मेहनत-मजदूरी और राजमिस्त्री कार्य के भरोसे अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। कम आय होने के उपरांत उन्होंने अपना घर बनाया और अपने बच्चों को पढ़ाने का प्रयास किया। उनके परिवार में एक बेटा और तीन बेटियां हैं, जिनमें से एक बेटी का विवाह हो चुका है, जबकि शेष तीन का विवाह होना अभी बाकी है।

उन्होंने बताया कि इस 10 हजार रूपये की सहायता राशि का उपयोग वे अब अपने बच्चों को स्नातक शिक्षा में पढ़ाई करा रहे हैं। साहू ने कहा कि यह राशि मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इससे मेरी बच्चों की पढ़ाई में मदद मिल रही है और भविष्य के लिए एक आधार तैयार हो रहा है।  साहू ने बताया कि इस योजना का लाभ उनके अस्थाई दिव्यांग पिता उमेंदी राम साहू तथा उनके छोटे भाई को भी मिला है, जिससे पूरे परिवार को राहत मिली है।

उन्होंने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की योजनाएं गरीब और भूमिहीन परिवारों के लिए एक ठोस सहारा बनती हैं। यह सहायता न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान करती है, बल्कि आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रेरित करती है। सही समय पर मिली छोटी सी आर्थिक सहायता भी किसी परिवार के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है।




Related News
thumb

मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलते ही 14 वर्षीय दिव्यांग बालक के चेहरे पर...

कभी-कभी जीवन की सबसे बड़ी खुशियां छोटी-छोटी पहल से मिलती हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील सोच के अनुरूप जब प्रशासन स्वयं गांव-गांव पहुंचक...


thumb

सुशासन तिहार : अब तक 1670 आवेदन प्राप्त, ग्रामीण क्षेत्र में 1628 ...

प्रदेश के सभी 33 जिलों के साथ सूरजपुर जिले में भी 01 मई को ’’सुशासन तिहार-2026’’ का भव्य आगाज हो चुका है। शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वर...


thumb

जनगणना-2027 का प्रथम चरण प्रारंभ, घर-घर पहुंच रहे प्रगणक दल

शासन के निर्देशानुसार जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत जिले के सभी अनुविभागों में मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य प्रारंभ हो गया है। प्रगणकों एवं पर...


thumb

सारंगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल का शुभारंभ

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू के आतिथ्य में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खे...


thumb

गरीबी पर प्रतिभा की जीत : प्रदेश में 10वाँ स्थान लाने वाली महेश्वरी...

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में कांकेर जिले की छात्रा कुमारी महेश्वरी और यश ने प्रदेश स्तर पर कक्षा 12वीं कला...


thumb

नजरी नक्शा का प्रारंभिक दौर पूरा, अब होगी डिजिटल गणना

नगरीय जनगणना के चार्ज अधिकारी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी कांकेर द्वारा मकान सूचीकरण और मकान गणना का प्रारंभिक चरण नजरी नक्शा बनाना पूर्ण ज्ञान क प...