नया वित्तीय वर्ष शुरू होते ही महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर

Posted On:- 2026-04-01




नई दिल्ली (वीएनएस)। नया वित्तीय वर्ष शुरू होते ही भारत में एलपीजी कीमतों ने आम लोगों को झटका दिया है। 1 अप्रैल से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 195.50 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के इस फैसले का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा। इसके चलते खाने-पीने की चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

क्यों बढ़े दाम?
विशेषज्ञों के मुताबिक होर्मूज जलडमरूमध्य में आपूर्ति बाधित होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण गैस की कीमतों में वृद्धि हुई है। ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच जारी तनाव से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर असर पड़ा है, जिसका प्रभाव भारत समेत कई देशों में देखने को मिल रहा है।

महानगरों में नई कीमतें
नई दरों के अनुसार, राजधानी नई दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर अब 2078.50 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1884.50 रुपये था। कोलकाता में कीमत 2208 रुपये, मुंबई में 2031 रुपये और चेन्नई में 2246.50 रुपये हो गई है।

अन्य शहरों में भी कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लखनऊ में 2201 रुपये, पटना में 2365 रुपये, जयपुर में 2031 रुपये, बेंगलुरु में 2161 रुपये और हैदराबाद में 2321 रुपये में कमर्शियल सिलेंडर मिलेगा।

आम आदमी पर असर
कीमतों में इस बढ़ोतरी से होटल-रेस्टोरेंट का खर्च बढ़ेगा, जिसका असर खाने के दामों पर दिख सकता है। छोटे व्यापारी और स्ट्रीट फूड व्यवसायी भी इससे प्रभावित होंगे, जिससे महंगाई का दबाव और बढ़ सकता है।



Related News
thumb

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, कीमतों में हजारों रुपये की कमी

सोना और चांदी की कीमतों में गुरुवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी 9,000 रुपये टूटकर 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पह...


thumb

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव घटने के संकेत से कच्चे तेल में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बुधवार को तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दिन की शुरुआत में तेजी के बाद कीमतें करीब 3 प्रतिशत तक गिर ...


thumb

ओरेकल की बड़ी छंटनी: 30 हजार कर्मचारियों पर गिरी गाज, भारत सबसे ज्य...

अमेरिकी टेक कंपनी Oracle ने पिछले एक साल की सबसे बड़ी छंटनी करते हुए वैश्विक स्तर पर करीब 30 हजार कर्मचारियों को निकालना शुरू कर दिया है


thumb

1 अप्रैल से बदले नियम: नया आयकर कानून लागू, महंगाई और खर्च दोनों का...

देश में 1 अप्रैल 2026 से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की आर्थिक जिंदगी में कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं।


thumb

ग्लोबल मार्केट में लौटी तेजी, तनाव के बीच निवेशकों को राहत

वैश्विक बाजारों में जारी गिरावट का सिलसिला अब टूटता नजर आ रहा है।