सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, कीमतों में हजारों रुपये की कमी

Posted On:- 2026-04-03




नई दिल्ली (वीएनएस)। सोना और चांदी की कीमतों में गुरुवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी 9,000 रुपये टूटकर 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि सोना 3,500 रुपये गिरकर 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी अपने पिछले बंद भाव 2.46 लाख रुपये से करीब 3.66 फीसदी गिरकर 2.37 लाख रुपये पर आ गई। वहीं 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना भी 2.26 फीसदी टूटकर 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक कारणों का असर कीमती धातुओं पर साफ दिखा। HDFC सिक्योरिटीज के एनालिस्ट सौमिल गांधी ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते बाजार में अनिश्चितता बढ़ी है, जिससे सोना-चांदी पर दबाव बना।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट देखने को मिली। स्पॉट सिल्वर 7.32 फीसदी गिरकर 69.57 डॉलर प्रति औंस और गोल्ड 3.51 फीसदी टूटकर 4,591.52 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। विशेषज्ञों का कहना है कि डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव ने भी कीमतों को प्रभावित किया है।

अब निवेशकों की नजर अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों, खासकर नॉन-फार्म पेरोल रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे आगे कीमतों की दिशा तय होगी।



Related News
thumb

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव घटने के संकेत से कच्चे तेल में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बुधवार को तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दिन की शुरुआत में तेजी के बाद कीमतें करीब 3 प्रतिशत तक गिर ...


thumb

ओरेकल की बड़ी छंटनी: 30 हजार कर्मचारियों पर गिरी गाज, भारत सबसे ज्य...

अमेरिकी टेक कंपनी Oracle ने पिछले एक साल की सबसे बड़ी छंटनी करते हुए वैश्विक स्तर पर करीब 30 हजार कर्मचारियों को निकालना शुरू कर दिया है


thumb

1 अप्रैल से बदले नियम: नया आयकर कानून लागू, महंगाई और खर्च दोनों का...

देश में 1 अप्रैल 2026 से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की आर्थिक जिंदगी में कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं।


thumb

नया वित्तीय वर्ष शुरू होते ही महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर

नया वित्तीय वर्ष शुरू होते ही भारत में एलपीजी कीमतों ने आम लोगों को झटका दिया है। 1 अप्रैल से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 195.5...


thumb

ग्लोबल मार्केट में लौटी तेजी, तनाव के बीच निवेशकों को राहत

वैश्विक बाजारों में जारी गिरावट का सिलसिला अब टूटता नजर आ रहा है।