लंबित प्रकरणों को जल्द निराकरण करें : कलेक्टर

Posted On:- 2026-04-01




गरियाबंद (वीएनएस)। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर बी.एस. उइके ने आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर जिले के विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे सहित जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं और जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने कार्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करें। बैठक के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी को अपने कर्तव्यों के पालन सही तरीके से करने की हिदायत दी गई। इसके साथ ही समय सीमा की बैठक में बिना बताएं अनुपस्थित रहने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त लंबित प्रकरणों को तत्काल निराकरण करने तथा निराकरण उपरांत उन्हें टीएल से विलोपित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ईएचआरएम गवर्नमेंट एप पर नियमित लॉग इन, स्पैरो पोर्टल में सभी आवश्यक प्रविष्टियों को समय पर अपलोड करने के साथ ही न्यायालय एवं उच्च कार्यालयों के निर्देशो एवं आदेश का गंभीरता के साथ पालन करने को कहा।

उइके ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लंबित भर्ती प्रक्रिया को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। राज्यपाल के गोदग्राम बिजली में विभिन्न विभागों द्वारा लगाएं गए शिविर के दौरान की गई कार्यवाही की जानकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के समक्ष प्रतिवेदन-रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने जिले में अवैध प्लांटिंग और अवैध ईंट निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश सभी एसडीएम, एवं तहसीलदार को दिए। बैठक में कलेक्टर ने तहसीलदारों को कृषकों के किसान किताब का शत् प्रतिशत डीएससी कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। जिले में छुटे हुए विद्यार्थियों के अपार आईडी निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा गया। कलेक्टर ने आकांक्षी ब्लॉक में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत जानकारी ली। गर्मी के मौसम को देखते हुए जल संसाधन विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने और जिले में किसी भी प्रकार की पेयजल समस्या न होने देने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा जिला परिवहन कार्यालय को अन्यत्र स्थानांतरित करने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।




Related News
thumb

मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलते ही 14 वर्षीय दिव्यांग बालक के चेहरे पर...

कभी-कभी जीवन की सबसे बड़ी खुशियां छोटी-छोटी पहल से मिलती हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील सोच के अनुरूप जब प्रशासन स्वयं गांव-गांव पहुंचक...


thumb

सुशासन तिहार : अब तक 1670 आवेदन प्राप्त, ग्रामीण क्षेत्र में 1628 ...

प्रदेश के सभी 33 जिलों के साथ सूरजपुर जिले में भी 01 मई को ’’सुशासन तिहार-2026’’ का भव्य आगाज हो चुका है। शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वर...


thumb

जनगणना-2027 का प्रथम चरण प्रारंभ, घर-घर पहुंच रहे प्रगणक दल

शासन के निर्देशानुसार जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत जिले के सभी अनुविभागों में मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य प्रारंभ हो गया है। प्रगणकों एवं पर...


thumb

सारंगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल का शुभारंभ

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू के आतिथ्य में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खे...


thumb

गरीबी पर प्रतिभा की जीत : प्रदेश में 10वाँ स्थान लाने वाली महेश्वरी...

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में कांकेर जिले की छात्रा कुमारी महेश्वरी और यश ने प्रदेश स्तर पर कक्षा 12वीं कला...


thumb

नजरी नक्शा का प्रारंभिक दौर पूरा, अब होगी डिजिटल गणना

नगरीय जनगणना के चार्ज अधिकारी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी कांकेर द्वारा मकान सूचीकरण और मकान गणना का प्रारंभिक चरण नजरी नक्शा बनाना पूर्ण ज्ञान क प...