गरियाबंद (वीएनएस)। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक आसान बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई। कलेक्टर बी.एस. उइके, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर, नगरपालिका के अध्यक्ष रिखीराम यादव, वरिष्ठ नागरिक अनिल चंद्राकर, नगरपालिका के उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में गरियाबंद जिले को प्राप्त 10 नई 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंसों का विधिवत पूजा-अर्चना कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 10 नवीन संजीवनी एक्सप्रेस वाहनों में से 1 वाहन एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस है, शेष 9 वाहन बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम से युक्त हैं। इन वाहनों की तैनाती के लिए सभी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। 10 वाहनों में से 2 गाड़ियाँ जिला अस्पताल गरियाबंद में आधार स्टेशन के रूप में कार्य करेंगी। इसके अलावा 1-1 वाहन पीएचसी पाण्डुका, सीएचसी राजिम, सीएचसी फिंगेश्वर, सीएचसी छुरा, सीएचसी मैनपुर, सीएचसी अमलीपदर, सीएचसी देवभोग एवं पीएचसी सूपेबेड़ा बेस स्टेशन के रूप में सौंपा गया है। इससे जिले के प्रत्येक ब्लॉक में स्वास्थ्य सेवाओं की शीघ्र उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इन वाहनों की उपलब्धता से विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में गंभीर मरीजों को समय पर उपचार या रेफरल सेवा मिलना आसान होगा। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 108 संजीवनी एक्सप्रेस सेवा का संचालन जय अंबे कंपनी द्वारा किया जा रहा था। लेकिन इस वित्तीय वर्ष से सेवा संचालन की जिम्मेदारी जीवीके-एमरी को सौंपी गई है। सेवा प्रदाता में हुए इस परिवर्तन के बाद प्रशासन को उम्मीद है कि जिले में 108 सेवाओं की गुणवत्ता, उपलब्धता और प्रतिक्रिया समय में और अधिक सुधार होगा।
कलेक्टर उइके ने इस दौरान कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और सेवाओं को मजबूत करने से सीधे आम नागरिकों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि नई एंबुलेंसों के संचालन से गंभीर मरीजों के लिए बेहतर रेफरल सुविधा उपलब्ध होगी तथा उपचार की संभावना कई गुना बढ़ जाएगी।
कभी-कभी जीवन की सबसे बड़ी खुशियां छोटी-छोटी पहल से मिलती हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील सोच के अनुरूप जब प्रशासन स्वयं गांव-गांव पहुंचक...
प्रदेश के सभी 33 जिलों के साथ सूरजपुर जिले में भी 01 मई को ’’सुशासन तिहार-2026’’ का भव्य आगाज हो चुका है। शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वर...
शासन के निर्देशानुसार जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत जिले के सभी अनुविभागों में मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य प्रारंभ हो गया है। प्रगणकों एवं पर...
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू के आतिथ्य में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खे...
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में कांकेर जिले की छात्रा कुमारी महेश्वरी और यश ने प्रदेश स्तर पर कक्षा 12वीं कला...
नगरीय जनगणना के चार्ज अधिकारी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी कांकेर द्वारा मकान सूचीकरण और मकान गणना का प्रारंभिक चरण नजरी नक्शा बनाना पूर्ण ज्ञान क प...