कबीरधाम (वीएनएस)। जिले में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए पुलिस ने बस संचालकों के साथ अहम बैठक आयोजित की। इस दौरान अव्यवस्थित बस संचालन, अनियमित स्टॉपेज और बस स्टैंड में खड़े खराब वाहनों को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी आरआई पुष्पेंद्र सिंह ने बस संचालक संघ के पदाधिकारियों से विस्तार से चर्चा की।
अनियमित संचालन पर कड़ी चेतावनी
बैठक में स्पष्ट किया गया कि बसें केवल निर्धारित स्टॉपेज पर ही रुकेंगी। कहीं भी सवारी उतारने-चढ़ाने या मनमाने ढंग से वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की लापरवाही से शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।
बस स्टैंड से हटेंगे खराब वाहन
बस स्टैंड परिसर में लंबे समय से खड़े खराब और अनुपयोगी वाहनों को जल्द हटाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और आवागमन सुचारू बना रहे।
सख्त कार्रवाई के संकेत
यातायात विभाग ने साफ किया है कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों और चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बस संचालक संघ के पदाधिकारियों ने भी नियमों का पालन करने और पुलिस को सहयोग देने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील एवं त्वरित पहल के परिणामस्वरूप जिले के विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत ग्राम पगुराबहार(सराईटोली) निवासी अमित राम ...
कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार राजस्व विभाग में एक सराहनीय पहल के तहत सेवानिवृत्त पटवारी बोनिफास खलखो को उनके सेवानिवृत्ति दिवस पर ही अंतिम प...
प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं का असर अब जमीनी स्तर पर साफ नजर आने लगा है। तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत एक पीड़ित परिवार को बड़ी राहत म...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ सहित जशपुर जिले में “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन किया जायेगा। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभि...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु प्रभावी एवं संवेदनशील पहल की जा रही है। साथ ही...
छत्तीसगढ़ में जनकल्याण और विकास को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पिछले वर्ष 31 मई 2025 को धमतरी में आयोजित सुशासन तिहार (समाधा...