गुरुकुल में होता है सभी धर्मों का सम्मान : संतोष बोथरा

Posted On:- 2026-04-09




कवर्धा (वीएनएस)। गुरुकुल पब्लिक स्कूल, कवर्धा हमेशा अपने सामाजिक सरोकारों  भारतीय संस्कृति एवं सर्वधर्म समभाव को ध्यान में रखते हुए विविध कार्यक्रमों का आयोजन करता है, इसी कड़ी में गुरुकुल सभागार में विश्व नवकार महामंत्र दिवस के उपलक्ष में प्राचार्य के मार्गदर्शन में विशेष सभा का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस विशेष सभा के सम्माननीय अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतोष बोथरा थे। सर्वप्रथम प्राचार्य ने सभी का आत्मीय स्वागत किया। 

इस सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष संतोष बोथरा ने कहा कि गुरुकुल सभी धर्मो का आदर करता है। सर्वधर्म समभाव की स्थापना ही गुरुकुल का लक्ष्य है। नवकार महामंत्र में मानव कल्याण की कामना है। विश्व शांति एवं विश्व बंधुत्व की भावना से प्रेरित इस महामंत्र का जाप ही जैन धर्म का मूल मंत्र है। यहाँ यह बताना लाजिमी होगा कि नवकार महामंत्र जैन धर्म का सर्वोच्च एवं अत्यंत प्रभावशाली मंत्र है। इसकी विशेषता यह है कि अनादि काल से प्रचलित है ।इसका कोई ज्ञात रचयिता नहीं है और यह शाश्वत है। यह किसी व्यक्ति विशेष या देवता का नाम न लेकर ही गुणों और आदर्शों को नमन करता है। यह अरिहंत, सिद्ध आचार्य, उपाध्याय तथा साधु आदि पंच परमेष्ठि को समर्पित है। इसके भावपूर्ण जाप से आत्मशुद्धि,सम्यक ज्ञान, आत्मविश्वास मानसिक शांति,कलुष नाश , एकाग्रता तथा सकारात्मकता की प्राप्ति होती है।

इस अवसर पर संगीत विभाग की तरफ से जैनम चोपड़ा, प्रतीक जैन,इशा चोपड़ा, फाल्गुनी गुप्ता, प्रतीक्षा चौबे तथा कीमाज्ञा साहू ने नवकार महामंत्र का सस्वर पाठ कर गुरुकुल परिसर में भक्ति की धारा प्रवाहित कर दी। शिक्षकों सहित सभी विद्यार्थियों ने इस महामंत्र का सामूहिक जाप कर स्वयं में दिव्य ऊर्जा का संचार अनुभव किया। भारत सहित विश्व के लगभग 108 देशों में 9 अप्रैल को सुबह 8 बजे से लाखों लोगों ने  विश्व शांति के लिए सामूहिक जाप किया।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष तथा  अन्य पदाधिकारीगण ने सभी को विश्व नवकार महामंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान किया और आशा व्यक्त किया कि विश्व में शांति, सद्भाव अहिंसा और बंधुत्व की भावना का प्रसार हो। मानव मात्र में  अपनत्व की भावना से एकत्व  की स्थापना हो।



Related News
thumb

केरल से एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया अमित राम का पार्थिव शरीर, जहां स...

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील एवं त्वरित पहल के परिणामस्वरूप जिले के विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत ग्राम पगुराबहार(सराईटोली) निवासी अमित राम ...


thumb

सेवानिवृत्ति के दिन ही पटवारी बोनिफास खलखो को मिला पीपीओ

कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार राजस्व विभाग में एक सराहनीय पहल के तहत सेवानिवृत्त पटवारी बोनिफास खलखो को उनके सेवानिवृत्ति दिवस पर ही अंतिम प...


thumb

हादसे में मृतक परिवार को बड़ी राहतः 2 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं का असर अब जमीनी स्तर पर साफ नजर आने लगा है। तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत एक पीड़ित परिवार को बड़ी राहत म...


thumb

शिविरों में होगा समस्याओं का त्वरित समाधान, कलेक्टर ने नोडल अधिकारि...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ सहित जशपुर जिले में “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन किया जायेगा। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभि...


thumb

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिल...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु प्रभावी एवं संवेदनशील पहल की जा रही है। साथ ही...


thumb

धमतरी में विकास और सुशासन का नया अध्याय : जनता से किया वादा निभाया,...

छत्तीसगढ़ में जनकल्याण और विकास को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पिछले वर्ष 31 मई 2025 को धमतरी में आयोजित सुशासन तिहार (समाधा...