ऑटो-टैक्सी होंगे व्यवस्थित, नए बस स्टेण्ड पर फोकस

Posted On:- 2026-04-09




यातायात प्रभारी ने ट्रांसपोर्ट संघों की बैठक बैठक लेकर सहयोग की अपील की

कवर्धा (वीएनएस)। शहर के यातायात को सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से पुराना बस स्टेण्ड को नए बस स्टेण्ड में स्थानांतरित किए जाने के संबंध में  यातायात विभाग द्वारा ट्रक, ऑटो एवं टैक्सी संचालकों की एक  बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल व अमित पटेल के मार्गदर्शन में नव नियुक्त यातायात प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह द्वारा ली गई। 

बैठक में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं आम नागरिकों को सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विस्तृत चर्चा की गई तथा महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें ऑटो एवं टैक्सी के लिए दिन एवं रात्रि के किराया दर का निर्धारण किया जाएगा, जिससे यात्रियों को पारदर्शी एवं उचित किराया सुविधा मिल सके। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए बस स्टेण्ड में व्यवस्थित टैक्सी स्टेण्ड स्थापित किया जाएगा। शहर में संचालित ऑटो एवं टैक्सी का क्रमबद्ध नम्बरिंग किया जाएगा, जिससे पहचान एवं नियंत्रण में सुविधा होगी। पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जाएगा तथा निर्धारित स्थलों पर ही वाहनों की पार्किंग सुनिश्चित की जाएगी। भोरमदेव तिराहा में हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु विशेष यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा उपाय लागू किए जाएंगे। ट्रकों के लिए निर्धारित स्थान पर ही पार्किंग अनिवार्य की जाएगी। अवैध पार्किंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

यातायात प्रभारी ने सभी उपस्थित संघ प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने बताया कि नए बस स्टेण्ड में स्थानांतरण के बाद यातायात को अधिक व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाया जाएगा, जिससे आम जनता को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। बैठक में उपस्थित सभी संघ पदाधिकारियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा यातायात व्यवस्था सुधार के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की।

बैठक में शहर के विभिन्न ट्रांसपोर्ट संघों के पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें ट्रक संघ से राजेन्द्र मिश्रा, अभिषेक तिवारी, मुकुंद चन्द्रवंशी, कलेश्वर चन्द्रवंशी तथा ऑटो-टैक्सी संघ से अजय सिंह ठाकुर, इम्तियाज कुरैशी, आकाश, जितेन्द्र गुप्ता एवं कृष्णालाल साहू शामिल हुए।



Related News
thumb

केरल से एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया अमित राम का पार्थिव शरीर, जहां स...

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील एवं त्वरित पहल के परिणामस्वरूप जिले के विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत ग्राम पगुराबहार(सराईटोली) निवासी अमित राम ...


thumb

सेवानिवृत्ति के दिन ही पटवारी बोनिफास खलखो को मिला पीपीओ

कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार राजस्व विभाग में एक सराहनीय पहल के तहत सेवानिवृत्त पटवारी बोनिफास खलखो को उनके सेवानिवृत्ति दिवस पर ही अंतिम प...


thumb

हादसे में मृतक परिवार को बड़ी राहतः 2 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं का असर अब जमीनी स्तर पर साफ नजर आने लगा है। तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत एक पीड़ित परिवार को बड़ी राहत म...


thumb

शिविरों में होगा समस्याओं का त्वरित समाधान, कलेक्टर ने नोडल अधिकारि...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ सहित जशपुर जिले में “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन किया जायेगा। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभि...


thumb

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिल...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु प्रभावी एवं संवेदनशील पहल की जा रही है। साथ ही...


thumb

धमतरी में विकास और सुशासन का नया अध्याय : जनता से किया वादा निभाया,...

छत्तीसगढ़ में जनकल्याण और विकास को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पिछले वर्ष 31 मई 2025 को धमतरी में आयोजित सुशासन तिहार (समाधा...