कोड़ेबेड़ा के ग्रामीणों ने मनाया जल उत्सव : लिया जल संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प

Posted On:- 2026-04-09




जगदलपुर (वीएनएस)। जिले के विकासखण्ड लोहंडीगुड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत कोड़ेबेड़ा के आश्रित ग्राम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित जल जीवन मिशन के तहत जल उत्सव का आयोजन किया गया। 

इस उत्सव में सरपंच डुलबन्धु कश्यप, सचिव रतिराम यादव, स्थानीय पंचों, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों सहित महिला जल वाहिनी के सदस्यों और बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने सहभागिता कर जल संरक्षण के प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने स्थानीय लोगों को जल की महत्ता समझाते हुए इस बात पर विशेष जोर दिया कि साफ जल का महत्व सोने से भी कहीं अधिक है, और इसे आने वाली पीढ़ी के लिए सुरक्षित रखना हम सभी का परम दायित्व है।

इस दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मैदानी अमले द्वारा चर्चा को आगे बढ़ाते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया गया कि जल स्रोतों की निरंतरता बनाए रखने के लिए वैज्ञानिक और पारंपरिक दोनों तरीकों को अपनाना आवश्यक है। इसके तहत सभी घरों में सोख्ता गड्ढा बनाने की अपील की गई ताकि घरेलू इस्तेमाल का पानी व्यर्थ न बहे और भूजल स्तर बना रहे। साथ ही, मिट्टी के कटाव को रोकने और जल स्तर में वृद्धि करने के उद्देश्य से स्थानीय प्रजाति के पेड़ लगाने का सुझाव दिया गया। इस मौके पर पंचायत पदाधिकारियों और ग्रामीणों को जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

इस जल उत्सव के दौरान विकास की जमीनी हकीकत तब उभरकर सामने आई जब ग्रामीण महिला राजेश्वरी बघेल ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने घर पर ही पर्याप्त और शुद्ध पेयजल उपलब्ध होने पर प्रसन्नता जाहिर की और इस सुलभ व्यवस्था के लिए सरकार के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। वहीं महिला जल वाहिनी के सदस्यों ने गांव में पानी का समुचित दोहन करने और उसे सहेजने के लिए जन जागरूकता निर्मित करने और इस दिशा में सामूहिक रूप से प्रयास करने की कटिबद्धता व्यक्त की। अंत में सभी ग्रामीणों ने स्वच्छता बनाए रखने और पानी की एक-एक बूंद को सहेजने का सामूहिक संकल्प लेकर इस उत्सव को संपन्न किया।




Related News
thumb

केरल से एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया अमित राम का पार्थिव शरीर, जहां स...

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील एवं त्वरित पहल के परिणामस्वरूप जिले के विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत ग्राम पगुराबहार(सराईटोली) निवासी अमित राम ...


thumb

सेवानिवृत्ति के दिन ही पटवारी बोनिफास खलखो को मिला पीपीओ

कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार राजस्व विभाग में एक सराहनीय पहल के तहत सेवानिवृत्त पटवारी बोनिफास खलखो को उनके सेवानिवृत्ति दिवस पर ही अंतिम प...


thumb

हादसे में मृतक परिवार को बड़ी राहतः 2 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं का असर अब जमीनी स्तर पर साफ नजर आने लगा है। तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत एक पीड़ित परिवार को बड़ी राहत म...


thumb

शिविरों में होगा समस्याओं का त्वरित समाधान, कलेक्टर ने नोडल अधिकारि...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ सहित जशपुर जिले में “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन किया जायेगा। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभि...


thumb

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिल...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु प्रभावी एवं संवेदनशील पहल की जा रही है। साथ ही...


thumb

धमतरी में विकास और सुशासन का नया अध्याय : जनता से किया वादा निभाया,...

छत्तीसगढ़ में जनकल्याण और विकास को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पिछले वर्ष 31 मई 2025 को धमतरी में आयोजित सुशासन तिहार (समाधा...